Abhishek Sharma In 200+ Run Chase: 200+ टारगेट चेज करने में अभिषेक का बल्ला क्यों रहता है खामोश? आंकड़े चौकाने वाले, यहां देखें सूची

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पांच मैचों की टी-20 सीरीज के चौथे मुकाबले में भारतीय टीम को 87 रनों से हार झेलनी पड़ी। शुरुआत के 3 टी-20 मैच लगातार जीतने वाली टीम इंडिया चौथे मैच में बुरी तरह से हार गई। टीम इंडिया को हमेशा अच्छी शुरुआत देने वाले अभिषेक शर्मा आज 27 रन बनाकर आउट हो गए। यह पहला मौका नहीं है जब टीम इंडिया 200 या उससे ज्यादा के चेज के लिए मैदान पर उतरी हो और अभिषेक शर्मा फ्लॉप रहे हों।
यह भी पढ़े -मनीषा के हौसले और जज्बे को सलाम, पहलवानी में शानदार प्रदर्शन कर भारत को दिलाया गोल्ड मेडल, इतिहास के पन्नों में दर्ज करवाया नाम
ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 259 रन बनाएथे। 260 रन के टारगेट का पीछा करते हुए टीम इंडिया 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 172 रन ही बना सकी। इस सीरीज में न्यूजीलैंड की यह पहली जीत है। इसके पहले हुए तीनों ही मैचों में भारतीय टीम ने जीत हासिल कर सीरीज अपने नाम कर ली थी।
अक्सर देखा गया है कि जब-जब अभिषेक शर्मा टी20 में 200 से ज्यादा रन के चेज के लिए मैदान पर उतरे हैं, वह 30 रन तक भी नहीं बना पाते हैं। बड़े चेज में अभिषेक की नाकामी टीम इंडिया को मुश्किल में डाल सकती है।
यह भी पढ़े -वैभव सूर्यवंशी को चौथे मैच में न खिलाने पर उठी आवाज, फैंस बोले गंभीर-अय्यर की मनमानी से हारा भारत
200+ के चेज में अभिषेक अब तक 8 बार खेल चुके हैं, जिसमें दो बार तो वह जीरो पर ही आउट हो गए हैं, जबकि सिर्फ तीन बार उन्होंने 20 रन के आंकड़े को पार किया है। जैसे आंकड़ा 200 के पार गया अभिषेक का बल्ला खामोश हो जाता है। यहां देखें आकड़े
200+ के रन चेज में अभिषेक शर्मा के आंकड़े
17 (8)
0 (1)
0 (1)
10 (7)
3 (5)
29 (24)
29 (12)
27 (15) आज
अभिषेक के टी20 में अब तक आक्रामक बल्लेबाज करते हुए नजर आए हैं। इस फॉर्मेट के 221 मुकाबलों की 217 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 33.16 की औसत और 179.27 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से 6633 रन बना लिए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 11 शतक और 40 अर्धशतक निकले हैं, जिसमें हाई स्कोर 148 रनों का रहा।
Created On :  

