Hong Kong Sixes 2026: अफगानिस्तान टीम ने रचा इतिहास, पहली बार बनी चैंपियन, खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से मात दी

अफगानिस्तान टीम ने रचा इतिहास, पहली बार बनी चैंपियन, खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से मात दी
अफगानिस्तान ने हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस का खिताब जीत लिया है। रविवार को मोंग कोक में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से रौंद दिया। यह अफगान टीम का पहला हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस का टाइटल है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। अफगानिस्तान ने हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस का खिताब जीत लिया है। रविवार को मोंग कोक में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से रौंद दिया। यह अफगान टीम का पहला हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस का टाइटल है।

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 6 ओवर में 4 विकेट पर 115 रन बनाए। टीम की तरफ से ओपनर मैक्स ब्रायंट ने 14 गेंद पर 4 चौके और 4 छक्के लगाकर 44 रनों की पारी खेली। अफगानिस्तान के लिए करीम जनत और नंगेलिया खरोती ने 1-1 विकेट लिए। जवाब में अफगानिस्तान ने 116 रन के टारगेट को 5 गेंद शेष रहते यानि 5.1 ओवर में 2 विकेट पर हासिल कर लिया।

अफगान टीम के लिए इमरान मीर ने 14 गेंदों पर 2 चौके व 7 छक्के की मदद से नाबाद 53 रन की पारी खेली। उनका स्ट्राइक रेट 378.57 का रहा। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के लिए पैट्रिक डूली और कप्तान क्रिस ग्रीन ने 1-1 विकेट लिए।

116 रन का टारगेट पहले अफगानिस्तान के लिए मुश्किल लग रहा था। टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं हुई थी। 15 रन के स्कोर पर उसने अपना पहला विकेट करीम जनत (13) के रूप में गंवा दिया था। इसके बाद 32 रन पर टीम को दूसरा झटका लगा। गुलबदीन नायब 17 रन बनाकर आउट हो गए।

इतने जल्दी दो विकेट गिर जाने के बाद लगा कि ऑस्ट्रेलिया इस मैच में आसानी से जीत हासिल कर लेगी। लेकिन, इमरान मीर ने और फरमानुल्लाह साफी ने कंगारू टीम से जीत छीन ली। दोनों तीसरे विकेट के लिए केवल 21 गेंदों पर 87 रन की साझेदारी की। दोनों ने धमाकेदार बैटिंग कर अफगानिस्तान को 5 गेंद शेष रहते ऐतिहासिक जीत दिला दी।

Created On :  

Tags

Next Story