IND Vs NZ 5th T20: न्यूजीलैंड 7 विकेट से जीता, साइफर्ट और फिलिप्स ने खेली तूफानी पारियां, भारत ने 3-2 से सीरीज पर जमाया कब्जा

न्यूजीलैंड 7 विकेट से जीता, साइफर्ट और फिलिप्स ने खेली तूफानी पारियां, भारत ने 3-2 से सीरीज पर जमाया कब्जा
न्यूजीलैंड ने पांचवे टी20 मुकाबले में भारत को 7 विकेट से हरा दिया। टीम ने 192 रन के टारगेट को 3 विकेट खोकर 18 ओवर में हासिल कर लिया। इसी के साथ टीम इंडिया सीरीज को 3-2 से अपने नाम किया।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। न्यूजीलैंड ने पांचवे टी20 मुकाबले में भारत को 7 विकेट से हरा दिया। टीम ने 192 रन के टारगेट को 3 विकेट खोकर 18 ओवर में हासिल कर लिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने सीरीज 3-2 से अपने नाम की।

टिम साइफर्ट शतक से चूक गए। उन्होंने 50 गेंदों पर 11 चौके व 3 छक्कों की मदद से 93 रन बनाए। उनके अलावा ग्लेन फिलिप्स ने नाबाद 65 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके व 3 छक्के जड़े। डैरेल मिचेल 29 रन बनाकर आउट हुए।

भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और नीतीश कुमार रेड्डी ने एक-एक विकेट लिया। भुवनेश्वर कुमार को आज के मुकाबले में भी कोई विकेट नहीं मिला। चार साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे भुवनेश्वर को सीरीज के 4 मैचों में केवल एक ही विकेट मिला।

इससे पहले हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में टॉस हारकर पहले बैटिंग कर रही भारतीय टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 191 रन बनाए। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम के दो विकेट केवल 19 रन पर गिर गए। अभिषेक शर्मा 1 और संजू सैमसन 4 रन बनाकर आउट हो गए।

इसके बाद ईशान किशन ने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 43 गेंदों में 93 रन की साझेदारी हुई। ईशान 32 गेंदों पर 61 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके व 5 छक्के जड़े। वहीं अय्यर ने 23 गेंदों पर 50 रन की पारी खेली।

ईशान-श्रेयस के आउट होने के बाद तिलक वर्मा भी जल्दी ही आउट हो गए। इसके बाद आखिरी ओवरों में नमन धीर और नीतीश कुमार रेड्डी ने संभलकर बल्लेबाजी की और टीम के स्कोर को 180 के पार पहुंचाया। नमन धीर ने 33 और नीतीश कुमार रेड्डी ने 22 रन बनाए।

न्यूजीलैंड की तरफ से एडम मिल्ने ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके। नेथन स्मिथ और ब्लेयर टिकनर को दो-दो सफलताएं मिलीं।

Created On :  

Tags

Next Story