IND Vs NZ: मैच हारकर भी टीम इंडिया ने रच दिया इतिहास, 400 सिक्स जड़कर बनी वर्ल्ड नंबर-1

मैच हारकर भी टीम इंडिया ने रच दिया इतिहास, 400 सिक्स जड़कर बनी वर्ल्ड नंबर-1
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 मुकाबला हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला गया। न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले में 7 विकेट से जीत दर्ज की। भले ही टीम इंडिया इस मुकाबले को हार गई हो, लेकिन उसने अपने नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 मुकाबला हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला गया। न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले में 7 विकेट से जीत दर्ज की। भले ही टीम इंडिया इस मुकाबले को हार गई हो, लेकिन उसने अपने नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

टॉस हारकर भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 191 रन बनाए। टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने इस मुकाबले में कुल 11 छक्के लगाए। इसके साथ ही टीम ने साल 2026 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 400 छक्के पूरे कर लिए हैं। यह मुकाम हासिल करने वाली वह दुनिया की पहली टीम बन गई है।

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सिक्स

इससे पहले, क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में अब तक कोई भी टीम एक कैलेंडर ईयर में 400 छक्के नहीं लगा सकी है। खास बात यह है कि साल 2026 में लगाए गए 400 में 142 छक्के भारतीय बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाए हैं, जो एक कैलेंडर ईयर में एक टीम के खिलाफ लगाए गए सबसे ज्यादा सिक्स भी हैं।

साल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में भारत के बाद दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रिया की टीम है, जिसने इस साल खेले 24 मैचों में कुल 224 छक्के लगाए हैं। वहीं, भारतीय टीम ने 40 टी20 मैचों में 400 छक्के लगाए हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज मौजूद है, जिसने 2026 में खेले 21 मुकाबलों में अब तक 224 सिक्स लगाए हैं।

अभिषेक शर्मा ने उड़ाए सबसे ज्यादा छक्के

टीम इंडिया की तरफ से इस साल बतौर बल्लेबाज सर्वाधिक छक्के अभिषेक शर्मा ने लगाए हैं। वह 2026 में 86 छक्के लगा चुके हैं, जबकि ईशान किशन 60 सिक्स के साथ सूची में दूसरे नंबर पर काबिज हैं। संजू सैमसन के बल्ले से इस साल 50 छक्के आए हैं और वह तीसरे नंबर पर हैं।

मैच की बात करें तो भारत के दिए 192 रन के टारगेट को न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। टीम की तरफ से टिम साइफर्ट ने 93 रन की पारी खेली। वहीं ग्लेन फिलिप्स ने नाबाद 65 रन बनाए। इसी के साथ टीम इंडिया ने सीरीज को 3-2 से अपने नाम कर लिया। सीरीज के शुरुआती तीन मुकाबले भारत ने जबकि आखिरी के दो मैच न्यूजीलैंड ने जीते।

Created On :  

Tags

Next Story