India vs NZ 5th T-20: सीरीज का आखिरी मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? टीम इंडिया पिछली हार का बदला लेने उतरेगी

यह भी पढ़े -ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड करेंगे टूर्नामेंट की मेजबानी, सेमीफाइनल-1 और टू के वेन्यू का हुआ खुलासा, यहां खेला जाएगा फाइनल
कब और कहां खेला जाएगा पांचवा मुकाबला?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का आखिरी यानी पांचवा मुकाबला रविवार को हैमिल्टन के सेडन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच दोपहर साढ़े 12 बजे से शुरू होगा वहीं, टॉस 12 बजे होगा। इस मैच को आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देख सकेंगे। वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप्प पर आएगी।
पिच रिपोर्ट
पांचवा टी-20 मुकाबला हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाएगा। यह पिच बल्लेबाजी के मुफीद मानी जाती है क्योंकि यह मैदान बल्लेबाजों को खूब रास आती है। वहीं, छोटी बाउंड्री होने की वजह से यहां खूब चौके-छक्के लगते हैं। दूसरी पारी में यहां गेंदबाजी करना मुश्किल होगा क्योंकि ओस का प्रभाव काफी रह सकता है।
यह भी पढ़े -मनीषा के हौसले और जज्बे को सलाम, पहलवानी में शानदार प्रदर्शन कर भारत को दिलाया गोल्ड मेडल, इतिहास के पन्नों में दर्ज करवाया नाम
दोनों टीमों की स्क्वॉड
भारतीय टीम
संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, आकिब नबी डार, कुमार कुशाग्र और वैभव सूर्यवंशी
न्यूजीलैंड टीम
टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर, काइल जैमीसन, डेवोन कॉनवे, जोश क्लार्कसन और ब्लेयर टिकनर
Created On :  

