America News: ट्रंप को बड़ा झटका! सीनेट चुनाव में विपक्षी पार्टी डेमोक्रेटिक ने दी मात, बोले- मेरा नाम होता तो तस्वीर कुछ और होता

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। चुनाव में पार्टी के पीछे रहने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि अगर चुनाव में उनका नाम भी होता तो रिपब्लिकन पार्टी बड़े अंतर से जीतती। ट्रंप ने यह बात सोशल मीडिया पर लिखी। वहीं, मीडिया से बातचीत में उनका अलग रुख देखने को मिला। उन्होंने कहा कि वह चुनाव के नतीजों को मानने के लिए तैयार हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी के साथ मिलकर काम करने की इच्छा भी जताई। ट्रंप के इन बयानों ने सबका ध्यान खींचा है।
ट्रंप बोले- मैं चुनाव में होता तो बड़ी जीत मिलती
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा कि वह चुनाव में उम्मीदवार नहीं थे। अगर उनका नाम भी बैलेट पर होता तो रिपब्लिकन पार्टी को बड़ी जीत मिलती। उन्होंने भारी अंतर से जीतने का दावा किया। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि पार्टी के पीछे रहने की असली वजह क्या रही।
चुनाव के नतीजे मानेंगे, डेमोक्रेट्स के साथ भी करेंगे काम
बता दें कि, चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन को लेकर ट्रंप ने मीडिया से भी बात की। उनसे पूछा गया कि क्या वह चुनाव के नतीजों को स्वीकार करेंगे? इस पर उन्होंने कहा कि वह नतीजे मानने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर डेमोक्रेटिक पार्टी जीतती है तो वह उसके साथ काम करने की कोशिश करेंगे। ट्रंप को उम्मीद है कि दोनों पार्टियां मिलकर किसी बात पर सहमत हो सकती हैं।
संसद में ट्रंप के लिए बढ़ सकती हैं मुश्किलें
मालूम हो कि, अमेरिका में मिडटर्म चुनाव राष्ट्रपति चुनाव के दो साल बाद होते हैं। इसमें प्रतिनिधि सभा की सभी 435 सीटों और सीनेट की करीब एक तिहाई सीटों पर वोटिंग होती है। इन चुनावों से पता चलता है कि संसद में किस पार्टी का दबदबा रहेगा। अगर डेमोक्रेटिक पार्टी प्रतिनिधि सभा में बहुमत हासिल कर लेती है तो ट्रंप की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। विपक्षी पार्टी की समितियां सरकार के फैसलों की जांच कर सकेंगी। वे अधिकारियों से सवाल पूछ सकती हैं और जरूरी दस्तावेज भी मांग सकती हैं। इससे ट्रंप सरकार पर दबाव बढ़ सकता है।
Created On :  


