Babri Demolition News: सोनिया गांधी ने बाबरी विध्वंस को याद कर छलकाए आंसू, BJP ने उठाए सवाल

सोनिया गांधी ने बाबरी विध्वंस को याद कर छलकाए आंसू, BJP ने उठाए सवाल
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बाबरी विध्वंस को लेकर बयान दिया था। इस पर बीजेपी ने पलटवार किया है। एक इंटरव्यू के दौरान सोनिया गांधी ने 6 दिसंबर 1992 को गिराई गई बाबरी मस्जिद की घटना को याद किया था।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बाबरी विध्वंस को लेकर बयान दिया था। इस पर बीजेपी ने पलटवार किया है। एक इंटरव्यू के दौरान सोनिया गांधी ने 6 दिसंबर 1992 को गिराई गई बाबरी मस्जिद की घटना को याद किया था। उन्होंने बताया कि इस घटना को टीवी पर देखा तो उनकी आंखों से आंसू छलक गए। इस पर बीजेपी प्रवक्ता और सांसद सुधांशु त्रिवेदी का कहना है कि महात्मा गांधी के रामराज्य से कांग्रेस बाबर राज तक पहुंच गई है। उन्होंने आगे बताया कि साल 1992 में दूरदर्शन लाइव प्रसारण नहीं करता था, तो फिर आपने (सोनिया) कब देखा।

सोनिया गांधी ने क्या कहा?

कांग्रेस नेता ने अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' पर द गार्जियन से बातचीत करते हुए ये बातें कही हैं। उनका कहना है कि उसी दौरान उन्हें इस बात का एहसास हो गया था कि अब उन्हें उस धर्मनिरपेक्ष देश के लिए लंबी लड़ाई लड़नी होगी, जिसे महात्मा गांधी, नेहरू और उनके साथियों ने बनाने का प्रयास किया था। इस पर बीजेपी का कहना है कि उस दौरान भी कांग्रेस के दिल में बाबर था और आज भी है।

बाबर को लेकर कांग्रेस को घेरा

बीजेपी सांसद का कहना है, "आप ये बताइए कि जो कुछ 90 में कश्मीर में हुआ, उसके लिए आपकी आंखों में आंसू नहीं आए। जिसे विवादित ढांचा कहा गया है, आज जब दिवाली की पूर्व संध्या पर अयोध्या में दीप जला रही है, कांग्रेस पार्टी के दिल में तब भी बाबर ही था, आज भी बाबर ही है। 1992 में दूरदर्शन लाइव प्रसारण नहीं करता था। उस जमाने में कितने बजे और कब उन्होंने देखा था।" वह आगे बताते हैं, "कांग्रेस पार्टी के दो चेहरे हैं। राजीव गांधी जी ने अयोध्या से अपने चुनावी अभियान की शुरुआत की थी।"

सपा चीफ पर साधा निशाना

सुधांशु त्रिवेदी ने बताया, "सोनिया गांधी ये भी बताएं कि जन्मस्थान के लिए आंसू आए थे या मस्जिद के लिए आए थे।" इसके साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि 12 दिसंबर, 2026 को अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन करने वाले हैं। इस पर उनका कहना है, "मुलायम सिंह ने कहा था कि मैंने 16 हिंदू मरवा दिए। इससे ज्यादा मैं क्या कर सकता था। अगर वे दर्शन करने जा रहे हैं, हिंदू समाज की शक्ति ने आपको आने के लिए विवश कर दिया है। अगर आप लोग और एकता दिखाएं तो ये लोग जय श्री राम भी बोलने लग जाएंगे।"

Created On :  

Tags

Next Story