दावा: कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा - जेल जाने के डर से राष्ट्रवादी के कुछ नेताओं ने बदली राजनीतिक भूमिका

कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा  - जेल जाने के डर से राष्ट्रवादी के कुछ नेताओं ने बदली राजनीतिक भूमिका
  • महायुति में जाने की संभावना नहीं
  • शरद पवार की भूमिका अलग
  • महायुति में जाने की संभावना नहीं

डिजिटल डेस्क, नागपुर। राज्य की राजनीति में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के भीतर चल रही हलचल के बीच कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस के कुछ नेता संभावित कानूनी मुश्किलों और जेल जाने के डर से अपनी राजनीतिक भूमिका बदल रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि शरद पवार की राजनीति को इस नजरिए से नहीं देखा जा सकता। शुक्रवार को वडेट्‌टीवार ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस के कुछ नेताओं के हाथ पत्थर के नीचे हैं। उन्हें डर है कि कहीं ऐसी स्थिति न बन जाए कि उन्हें जेल जाना पड़े। इसी आशंका के चलते कुछ नेता खास राजनीतिक रुख अपना रहे हैं।

शरद पवार की भूमिका अलग

शरद पवार व प्रफुल पटेल की मुलाकात को लेकर वडेट्‌टीवार ने कहा कि इसे राजनीतिक नजरिये से नहीं देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि शरद पवार का सामाजिक और राजनीतिक जीवन में बड़ा योगदान रहा है। वे प्रगतिशील विचारधारा के नेता हैं। ऐसे में उनकी मुलाकातों और चर्चाओं को सामान्य राजनीतिक प्रक्रिया के रूप में भी देखा जाना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस फोन का भी जिक्र किया, जिसमें मोदी ने पवार की तबीयत पूछी थी और उन्हें आराम करने की सलाह दी थी।

महायुति में जाने की संभावना नहीं

वडेट्टीवार ने कहा कि अजित पवार की पार्टी में दो गुट बनने के संकेत मिल रहे हैं। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि वह राजनीतिक फायदे के लिए दलों में फूट डालने की कोशिश करती है शरद पवार और अजित पवार के गुट भविष्य में एक साथ भी आते हैं, तब भी उनके महायुति में शामिल होने की संभावना नहीं है। इसके अलावा राहुल गांधी के आंदोलन का समर्थन करते हुए वडेट्टीवार ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मतचोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी ने खुली बहस की चुनौती दी है, लेकिन सरकार इसे स्वीकार करने का साहस नहीं दिखा रही है। वडेट्‌टीवार ने यह भी कहा कि राज्य में किसान संकट में हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि मंत्रीगण किसानों के घर जाकर दिवाली मनाएंगे। लेकिन इससे कुछ हासिल नहीं होनेवाला है। आवश्यक है कि किसानों को भरपूर सहायता दी जाए। गोकुल दूध संघ के सत्ता संघर्ष को लेकर उन्होंने कहा कि जनता के बीच नकारे गए व्यक्ति को नामांकित सदस्य नियुक्त करना व मतदान का अधिकार देना लोकतंत्र का गला घोंटना व जनादेश का अनादर करना है। भाजपा के संविधान बचाओ आंदोलन को वडेट्‌टीवार ने सत्तापक्ष की नाकामी ठहराया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को संविधान चोर कहना हास्यास्पद है।

Created On :  

Tags

Next Story