कार्रवाई: गोधनी रोड पर जोरदार कार्रवाई, ढ़ाई किलोमीटर टक रास्ते के दोनों हिस्से का अतिक्रमण साफ

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शुक्रवार को गोधनी रोड पर मनपा, नासुप्र और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई आरंभ कर दी गई। सुबह करीब 10 बजे से महानगरपालिका के 10 जोन कार्यालयों, मध्यवर्ती कार्यालय और नासुप्र की एक टीम के साथ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आरंभ की गई। इस दौरान शहर पुलिस के 300 से अधिक जवानों को पूरे इलाके में चप्पे-चप्पे पर लगाया गया था, ताकि किसी भी प्रकार का अनुचित घटना को रोका जा सके। दुकानदारों की ओर से विरोध करने का प्रयास किया गया, लेकिन तगड़े बंदोबस्त में कार्रवाई के चलते शांत हो जाना पड़ा। इस कार्रवाई में झिंगाबाई टाकली से झंडा चौक तक करीब 3 किमी रास्ते के दोनों हिस्सों के अतिक्रमण को पूरी तरह से साफ किया गया।
शुक्रवार की सुबह मंगलवारी जोन के सहायक आयुक्त अशोक गराटे, अतिक्रमण निर्मूलन विभाग के सहायक आयुक्त संजय कांबले, नासुप्र के अधिकारियों के साथ शहर पुलिस की सुरक्षा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आरंभ की गई। कार्रवाई के लिए मनपा के सभी 10 जोन की टीम के साथ मुख्यालय, नासुप्र की टीम के करीब 200 से अधिक कर्मचारी, 9 जेसीबी और 10 से अधिक ट्रक को लगाया गया। इस दौरान करीब 2.50 किमी क्षेत्र में रास्ते के दोनों हिस्से के अतिक्रमण को साफ किया गया।
यह भी पढ़े -पेड़ों की गिनती से लेकर ऊंचाई तक बताएगी एआई तकनीक, देश के 70 प्रस्तावों में सीएसआईआर-नीरी का प्रस्ताव अव्वल
क्या है मामला
मंगलवार गोधनी रोड पर मानकापुर के समीप दुर्घटना में महिला की मौत के बाद मनपा और नासुप्र प्रशासन हरकत में आया। पूरी रात मनपा की मुख्य अभियंता लीना उपाध्ये, अतिक्रमण निर्मूलन विभाग के सहायक आयुक्त संजय कांबले के नेतृत्व में परिसर के 7 शेड समेत गारवा बिरयानी सेन्टर के शेड को ढहाया गया था। दूसरे दिन भी रास्ते और परिसर के करीब 25 से अधिक शेड को हटाया जाना था, लेकिन शेड पर कार्रवाई को लेकर अतिक्रमण को खुद हटाने के लिए एक दिन का समय मांगा गया था। गुरूवार को समयसीमा समाप्त होने के बाद शुक्रवार की सुबह से मनपा, नासुप्र और पुलिस ने पूरी मुश्तैदी से कार्रवाई आरंभ कर दी।
Created On :  
Tags
- नागपुर
- महाराष्ट्र समाचार
- Nagpur News
- Maharashtra News
- नागपुर शहर
- नागपुर ग्रामीण
- कामठी
- हिंगना
- कलमेश्वर
- काटोल
- नरखेड़
- सावनेर
- उमरेड
- कुही
- भिवापुर
- मौदा
- पारशिवनी
- रामटेक
- कन्हान
- वाडी
- बुटीबोरी
- कोराडी
- खापरखेड़ा
- मोहपा
- कोंढाली
- वर्धा रोड
- वलनी
- पेंच
- येरखेड़ा
- वडधामना
- बेसा
- मानकापुर
- जरीपटका
- कामठी रोड
- पारडी
- वाठोडा
- हुडकेश्वर
- नंदनवन
- दिघोरी
- बेलतरोड़ी
- मानेवाड़ा
- नरेंद्रनगर
- प्रतापनगर
- सोनेगांव
- अजनी
- धरमपेठ
- सदर
- महाल
- इतवारी
- गंजपेठ
