विश्व हिंदू परिषद: 'दीपावली को ईद बताना शर्मनाक', कांग्रेस चीफ के दिवाली वाले बयान पर VHP का हमला

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दिवाली के मौके पर 'खुशियों की ईद' को लेकर बयान दिया था। इस पर अब राजनीति गरमा गई है। इस मामले में विश्व हिंदू परिषद (VHP) के विनोद बंसल ने हिंदू परंपराओं का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने माफी मांगने की बात भी कही है। उन्होंने आगे बताया कि दीपावली को ईद बताना बेहद शर्मनाक है। इससे पूरे हिंदू समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।
यह भी पढ़े -कांग्रेस ने आरोपी राहुल जायसवाल को पार्टी से निकाला, टीआई को गाड़ी से कुचलने के मामले में हुई कार्रवाई
कांग्रेस पर साधा निशाना
विनोद बंसल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, "पहले कांग्रेस सनातन विरोधी इंडिया गठबंधन के लोगों से बुलवाती है। ये लोग निहत्थे राम भक्तों पर गोलियां चलवाते हैं। वो स्वामी तुलसीदास का अपमान करते हैं और अनेक प्रकार से हिंदुओं पर आघात करने वाले कुचक्र रचते हैं। भारतीय संस्कृति के इस महापर्व में भी उन्हें ईद नजर आती है। भारतीय संस्कृति के त्योहार तो इन्हें नजर ही नहीं आते।"
उनका आगे कहना है, "कांग्रेस हमारे त्योहारों पर जिस तरह का आघात कर रही है, वह उनके जिहादी तुष्टीकरण की दिशा में उठाया गया एक सोचा-समझा षड्यंत्र प्रतीत होता है। आखिरकार भारतीय संस्कृति से इतनी घृणा क्यों? जो खुद को देश की सबसे पुरानी पार्टी बता रहे हैं, उन्हें अपने त्योहारों पर शर्म नजर आती है। ईद आते ही टोपी लगाकर चारों तरफ दौड़ने लग जाते हैं, इफ्तार पार्टी करते हैं और हमारा त्योहार इन्हें रास नहीं आता।"
यह भी पढ़े -राजनीतिक गलियारों में दिवाली की धूम, PM मोदी-योगी से शशि थरूर तक ने दी देशवासियों को बधाई
'जिहादी तुष्टीकरण की नीति'
VHP नेता का कहना है, "कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए कि उनकी जिहादी तुष्टीकरण की नीति किस हद तक गिर जाएगी कि वे देश के बहुसंख्यक समाज का अपमान करने पर उतारू हो गए हैं। क्या हिंदू समाज इस भारत का नागरिक नहीं है? पहले राम का विरोध किया, राम मंदिर का विरोध किया, सुप्रीम कोर्ट में वकीलों की फौज उतार दी और अब त्योहार पर आघात कर रहे हैं। इसके लिए कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए।"
Created On :  

