UP News: अखिलेश के राम मंदिर दौरे पर सियासी घमासान, रामगोपाल यादव ने CM योगी को दिया जवाब

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। इस बीच राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के प्रस्तावित राम मंदिर दौरे को लेकर सियासी संग्राम जारी है। इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर सपा के राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने पलटवार किया है।
यह भी पढ़े -यूपी में प्रियंका गांधी को फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी, सपा के साथ सीट शेयरिंग पर करेगी संवाद, चुनावी रैलियों की तय करेगी रूप रेखा
CM के बयान पर सपा सांसद ने क्या कहा?
सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने इटावा दौरे के दौरान सीएम के बयान का जवाब देते हुए कहा, "धर्म में विश्वास रखने वाले हर व्यक्ति के लिए मंदिर आस्था का विषय है। ऐसा लगता है कि योगी जी को यह समझ नहीं है कि ईश्वर कण-कण में बसते हैं। मंदिर तो बस एक प्रतीक है, जहां लोग अपनी आस्था प्रकट करने जाते हैं। अगर अखिलेश यादव वहां जा रहे हैं, तो योगी जी के पेट में दर्द क्यों हो रहा है?"
CM ने क्या दिया था बयान?
अखिलेश यादव के राम मंदिर के प्रस्तावित दौरे पर सीएम योगी ने कहा था, "जिन लोगों ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं, संतों पर लाठीचार्ज कराया और अयोध्या की उपेक्षा की, उन्हें अपने किए की माफी रामभक्तों और संतों से मांगने के बाद ही इस पवित्र नगरी में आना चाहिए।"
यह भी पढ़े -तीसरी बार सरकार बनी तो लागू होगा UCC, यूपी चुनाव से पहले अमित शाह का बड़ा ऐलान, अखिलेश बोले- 'बहुत देर कर दी, मेहरबां..'
अखिलेश यादव कब जाएंगे अयोध्या?
गौरतलब है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव आगामी 12 दिसंबर को अयोध्या का दौरा करने वाले हैं। इस दौरान वह श्रीराम जन्मभूमि जाएंगे और भगवान श्रीरामलला के दर्शन करेंगे। अब उनके इस दौरे को लेकर सियासी लड़ाई शुरू हो गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा, "जिस अयोध्या में कभी श्रीराम का नाम लेने पर लाठियां और गोलियां चलती थीं, जहां राम के नाम पर प्रतिबंध लगाने का पाप किया जाता था और जिसे पूरी तरह उपेक्षित एवं अभिशप्त बना दिया गया था, आज वही अयोध्या त्रेतायुग की स्मृतियों को जीवंत करते हुए फिर से जीवंत हो उठी है।"
Created On :  

