UP Election 2027: तीसरी बार सरकार बनी तो लागू होगा UCC, यूपी चुनाव से पहले अमित शाह का बड़ा ऐलान, अखिलेश बोले- 'बहुत देर कर दी, मेहरबां..'

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही महीने बचे हैं। अगले साल फरवरी-मार्च में चुनाव होने की संभावना जताई जा रही है। इस सियासी रण को जीतने के लिए सभी दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के लिए लखनऊ पहुंचे केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने बड़ा ऐलान किया है।
शाह ने कहा कि देश के कई राज्यों में UCC (समान नागरिक संहिता) लागू हो चुका है। यूपी में आप तीसरी बार बीजेपी सरकार बना दो, इसे यहां भी हम लागू करेंगे।
'बीजेपी अंगद का पैर'
अमित शाह ने कहा, 'यूपी में बीजेपी अंगद का पैर है। उसे कोई नहीं हिला सकता है। आप कमर कस लो, अर्जुन की तरह मछली की आंख पर नजर रखो। हमें सरकार बनानी है। 2014 में हमारे केवल 44 विधायक थे। बहुत निराशा थी। मैं तहसील तक गया। एक बार संगठन ठीक हो गया तो 2014 में यूपी में 41 प्रतिशत वोट के साथ 73 सीट जीतीं। 2017 में नोटबंदी हुई थी तो अखिलेश को रात भर नींद नहीं आई थी। हमने 40 प्रतिशत वोट लेकर 312 सीट जीती थीं।'
यह भी पढ़े -जयराम रमेश ने कहा - वोट चोरी अब एक साबित हो चुकी सच्चाई, एक्सपोज हो चुकी है प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की जोड़ी
अखिलेश ने किया पलटवार
अमित शाह के इस बयान समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है। लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा, 'बहुत देर कर दी, मेहरबां आते-आते।'
सपा चीफ का जवाब सुनकर वहां मौजूद किसी शख्स ने कहा, 'मेहरबां नहीं हुजूर आते-आते।' इस पर अखिलेश ने कहा, 'हुजुर मत बुलवाओ।'
Created On :  


