UP News: PM मोदी के गढ़ में सपा ने लगाई सेंध, लाल बिहारी और आशुतोष ने बनारस में लहराया अखिलेश का परचम

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में समाजवादी पार्टी ने सेंध लगा दी है। यहां से सपा ने शिक्षक और स्नातक सीट दोनों जीत ली है। शिक्षक सीट पर सपा के लाल बिहार यादव और स्नातक सीट पर आशुतोष सिन्हा ने जीत हासिल की है। बता दें, उत्तर प्रदेश में विधान परिषद् की 11 सीटों के परिणाम आ चुके हैं। इसमें 6 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और 5 पर समाजवादी पार्टी ने जीत हासिल की है।
वाराणसी के शिक्षक और स्नातक सीट पर 16 राउंड चली गिनती में आशुतोष सिन्हा ने बीजेपी के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी केदारनाथ सिंह को मात दी। सिन्हा ने सिंह को 17,211 मतों से हराया। सिन्हा लगातार दूसरी बार एमएलसी चुने गए हैं।
आशुतोष सिन्हा उत्तर प्रदेश के वाराणसी (बनारस) के ही रहने वाले हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र और निवास स्थान वाराणसी ही है। उन्होंने साल 2006 में हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में रिकॉर्ड मतों से उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। साल 2007 में उन्होंने 'छात्र युवा सम्मेलन' का आयोजन किया, जिसमें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और सपा चीफ अखिलेश यादव (तत्कालीन राष्ट्रीय युवा प्रभारी एवं सांसद) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
लाल बिहारी यादव का जन्म 1 जुलाई 1960 को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के तरवा क्षेत्र (विशुनपुर गांव) में हुआ था। वे शिक्षक राजनीति का एक बहुत बड़ा और जाना-पहचाना चेहरा हैं। उन्होंने लंबे समय तक वित्तविहीन (गैर-सरकारी सहायता प्राप्त) शिक्षकों के अधिकारों के लिए आंदोलन किए हैं। 2020 में उन्हें पहली बार वाराणसी से शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया था।
Created On :  
