UP Assembly Election 2027: अमित शाह-योगी की मौजूदगी में लखनऊ में BJP का मंथन, यूपी चुनाव के लिए तय होगा एजेंडा

अमित शाह-योगी की मौजूदगी में लखनऊ में BJP का मंथन, यूपी चुनाव के लिए तय होगा एजेंडा
चार राज्यों के विधान परिषद के चुनाव खत्म होते ही बीजेपी उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सक्रिय हो गई है। पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। चार राज्यों के विधान परिषद के चुनाव खत्म होते ही बीजेपी उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सक्रिय हो गई है। पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में राजधानी लखनऊ में दो दिवसीय बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होने वाली है। इसका आयोजन कल 30 और 31 अक्टूबर को होगा। इसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री अमित शाह करेंगे, जबकि इसका समापन प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।

इस बैठक में बीजेपी के नेता विधानसभा चुनाव 2027 की रणनीति तैयार करेंगे। साथ ही संगठन की मौजूदा स्थिति की भी समीक्षा करेंगे। इस दौरान सरकार के कामकाज, कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा, रोजगार और कल्याणकारी योजनाओं के जरिए आम जनता तक पहुंचने के लिए चर्चा हो सकती है।

पार्टी के ये नेता होंगे शामिल

यह बैठक बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अध्यक्षता में होगी, जिसमें केंद्रीय और प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक, मंत्री और जिलाध्यक्ष शामिल होने जा रहे हैं। इस दौरान पार्टी के सभी नेता राजनीतिक प्रस्ताव के जरिए सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने और संगठन को चुनाव में सक्रिय करने के लिए प्लानिंग बनाएंगे। बताया जा रहा है कि पार्टी का लक्ष्य 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए संगठन और सरकार की प्राथमिकताएं तय करना है।

पार्टी नेता ने क्या कहा?

भाजपा नेता मनीष शुक्ला का कहना है कि सबसे जरूरी चुनाव उत्तर प्रदेश का है। इसको देखते हुए पार्टी, संगठन और सरकार किस प्रकार से आगे बढ़ेंगे, ताकि 2017 से भी बड़ी जीत 2027 में हासिल की जा सके। पार्टी को प्रचंड बहुमत से विजय दिलाने के लिए भी कार्ययोजना बनाई जाएगी।

इस बैठक पर सपा ने साधा निशाना

बीजेपी की इस बैठक पर समाजवादी पार्टी ने निशाना साधा है। सपा का कहना है कि अगर सरकार ने जनता के लिए काम किया होता, तो उसे इतनी बड़ी बैठक बुलाने की जरूरत नहीं पड़ती। साथ ही, सपा ने दावा किया कि बीजेपी के खिलाफ लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। पार्टी का कहना है कि आगामी चुनाव में पीडीए की सरकार बनने जा रही है।

Created On :  

Tags

Next Story