MLC Election Result 2026: वाराणसी में सपा की हुई जीत, तो अखिलेश यादव ने बीेजपी पर कसा तंज, कहा - लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश एमएलसी चुनाव में वाराणसी में अखिलेश यादव की पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया। यहां शिक्षक सीट पर पार्टी ने जीत दर्ज की है। जबकि, स्नातक सीट पर सपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। इस जीत को लेकर अब सपा चीफ अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा है।
यह भी पढ़े -अमित शाह ने एमएलसी चुनाव रिजल्ट को लेकर राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा - 'बैलेट बॉक्स इस्तीफा दो...'
अखिलेश यादव ने बीजेपी पर कसा तंज
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अखिलेश यादव ने पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने लिखा, "वाराणसी में एमएलसी चुनाव में हार से हताश बीजेपी की हालत ख़राब है। लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे हैं। सच तो ये है कि बीजेपी यूपी एमएलसी चुनाव में ऑल आउट हो गई है।"
इसके अलावा अखिलेश ने ये भी लिखा, "वाराणसी में मतगणना रोक देने के पीछे रिजल्ट बदलने की पुरानी बीजेपीई चाल चली जा रही है। सुना है हार के डर से कोई इधर-उधर की चहलकदमी कर रहा है।"
यह भी पढ़े -1 नवंबर को इंडिया गठबंधन की महारैली, व्यापार ठप होने की आशंका को लेकर कारोबारियों ने राहुल गांधी को लिखा पत्र
वाराणसी में सपा की जीत
सपा चीफ ने आगे लिखा, "वाराणसी में वोटिंग रोकने या धीमे कर देने के पीछे का षड्यंत्र सब समझ रहे हैं, लेकिन बीजेपीई इसमें कामयाब नहीं होंगे। वाराणसी में बीजेपी की हार नेशनल न्यूज़ न बन जाए, इसीलिए हर कुचक्र रचा जा रहा है। परिणाम तैयार है पर प्रमाणपत्र नहीं दिया जा रहा है।
उन्होंने आखिर में लिखा, "चुनाव आयोग के पास अंतिम मौका है कि वो अपनी निष्पक्षता साबित करे नहीं तो इस्तीफा दे क्योंकि वो मतगणना करवाने में असफल रहा है। बीजेपी ईमानदारी से जीतना नहीं जानती तो ईमानदारी से हारना तो सीखे।"
Created On :  

