मध्य प्रदेश राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की उम्मीदवारी पर विवाद, अरुण यादव ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

डिजिटल डेस्क, भोपाल। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला बोला है। भाजपा ने मध्य प्रदेश में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए पुरी को प्रत्याशी बनाया है। इस पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता अरुण यादव की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने यह बयान महिला और बच्चियों के साथ हो रहे अत्याचार को लेकर जारी किया है।
हरदीप सिंह पुरी को मध्यप्रदेश से राज्यसभा भेजे जाने को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्यप्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव ने इस फैसले पर सवाल उठाते हुए भाजपा की महिलाओं और बच्चियों के प्रति सोच पर हमला बोला है।
अरुण यादव ने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश पहले से ही बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर गंभीर स्थिति का सामना कर रहा है। ऐसे में हरदीप सिंह पुरी को राज्यसभा भेजने का फैसला प्रदेश की छवि को कलंकित करने वाला है। उन्होंने अपने बयान में पुरी को एक कथित अंतरराष्ट्रीय दुराचारी का मित्र बताते हुए भाजपा पर निशाना साधा।
यह भी पढ़े -नगरीय निकायों में महंगे दाम पर खरीदी करने वाले 7 अधिकारी बर्खास्त, 135 सीएमओ सहित 392 के खिलाफ कार्रवाई
कांग्रेस नेता ने कहा कि इस फैसले से भाजपा की महिलाओं और बच्चियों के प्रति सोच उजागर होती है। उनके बयान के बाद राज्यसभा के लिए हरदीप सिंह पुरी के चयन को लेकर राजनीतिक विवाद तेज होने के संकेत हैं।
कांग्रेस ने इस मुद्दे के जरिए भाजपा को महिला सुरक्षा और बच्चियों के खिलाफ अपराधों के सवाल पर घेरने की कोशिश की है। वहीं, इस पूरे मामले में अरुण यादव के आरोपों और राजनीतिक बयानबाजी ने प्रदेश की राजनीति में एक नया मुद्दा खड़ा कर दिया है।
Created On :  


