MP News: खड़गे के बयान पर शिवराज सिंह चौहान का पलटवार, बोले- कांग्रेस को अपने व्यवहार पर विचार करना चाहिए

डिजिटल डेस्क, भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के विवादित बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी हार की बौखलाहट में मर्यादा और शालीनता भूल गई है। शिवराज सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के व्यवहार में अपने परिवार के अलावा दूसरों का अपमान करने की प्रवृत्ति रही है।
यह भी पढ़े -अखिलेश यादव के आरोपों पर दानिश आजाद अंसारी बोले- सपा हताशा की शिकार, 2027 में भी जनता नकारेगी
गांधी परिवार पर भी साधा निशाना
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गांधी परिवार एक समय प्रधानमंत्री पद को अपनी बपौती समझता था। उन्होंने सोनिया गांधी और राहुल गांधी से खड़गे के बयान पर जवाब देने की मांग की। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या खड़गे ने गांधी परिवार के इशारे पर इस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया है?
केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस से यह भी पूछा कि क्या पार्टी खड़गे से इस्तीफा लेगी या उनके बयान का समर्थन करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इस बात पर विचार करना चाहिए कि क्या खड़गे राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर बने रहने योग्य हैं।
दिवंगत व्यक्ति का सम्मान करना हमारी संस्कृति
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसी दिवंगत व्यक्ति के प्रति सम्मान दिखाना भारतीय सभ्यता, संस्कृति और संस्कारों का हिस्सा है। उनके मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता के लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल भारतीय परंपराओं के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे पहले प्रधानमंत्री की मां के लिए भी अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया गया था और अब उनके पिता का अपमान किया जा रहा है।
यह भी पढ़े -234 करोड़ का शाही जेट भोपाल पहुंचा, कर्ज और ब्याज के बीच विमान खरीदने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल
अपमान करके जनता का दिल नहीं जीता जा सकता
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी करोड़ों देशवासियों के दिलों में बसते हैं और भारत के लिए गौरव का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि किसी का अपमान करके जनता का दिल नहीं जीता जा सकता। शिवराज सिंह चौहान के मुताबिक, इस तरह की भाषा के इस्तेमाल से कांग्रेस के प्रति लोगों में नाराजगी बढ़ सकती है।
Created On :  
