मौसम अपडेट: दिल्ली-UP में बारिश-आंधी की संभावना, बिहार समेत 15 राज्यों में भी अलर्ट, MP में 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं!

25 अक्टूबर को 15 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट है। मध्य प्रदेश में तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि दिल्ली में हल्की बारिश होने की संभावना है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। 25 अक्टूबर को देश के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 15 राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। कुछ जगहों पर तेज बारिश के साथ आंधी भी आ सकती है। हवाओं की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। आंधी के समय पेड़, बिजली के खंभे और कमजोर दीवारों के पास खड़े होने से बचें। बिजली चमकने पर खुले मैदान में न रहें। समुद्र में जाने वाले मछुआरों को भी खराब मौसम के दौरान पानी में न जाने की सलाह दी गई है।

15 राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 25 अक्टूबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में तेज आंधी चलने की भी आशंका है। लोगों को मौसम की जानकारी लेते रहने और जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में 25 अक्टूबर को हल्की बारिश होने के आसार हैं। इसके साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, हवा की रफ्तार 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। ऐसे में लोगों को बाहर निकलते समय सावधानी बरतनी चाहिए। अचानक मौसम बदलने से आने-जाने में परेशानी हो सकती है।

मध्य प्रदेश के इन इलाकों में आंधी-बारिश की चेतावनी

मध्य प्रदेश के कई जिलों में मौसम खराब रह सकता है। मौसम विभाग ने भोपाल, विदिशा, नर्मदापुरम, अशोकनगर, मंदसौर, उज्जैन, श्योपुर, कटनी और धार समेत कई जगहों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में तेज बारिश और आंधी आने की आशंका है। हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। भोपाल में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Created On :  

Tags

Next Story