MP News: भाजपा का भीड़ तंत्र हटाओ अभियान कल से, छात्रों-प्रबुद्धजनों के बीच पहुंचेंगे कार्यकर्ता

भाजपा का भीड़ तंत्र हटाओ अभियान कल से, छात्रों-प्रबुद्धजनों के बीच पहुंचेंगे कार्यकर्ता
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने गुरूवार को भोपाल में लोकतंत्र बचाओ-भीड़ तंत्र हटाओ अभियान को रणनीति बनाई।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने गुरूवार को भोपाल में लोकतंत्र बचाओ-भीड़ तंत्र हटाओ अभियान को रणनीति बनाई। इस अिभयान को बूथ स्तर तक पहुंचाने पर मंथन किया गया और हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी तय की गई। बैठक में तय कि गया कि कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए लोकतंत्र पर वार किया है, विपक्ष में रहकर भी भ्रम फैलाया जा रहा है, इसकी तोड़ के लिए भाजपा यह अिभयान शुरु कर रही है। चंद्रशेखर ने बैठक में शामिल पार्टी प्रदेश पदाधिकारी, अभियान की प्रदेश टोली के सदस्यगण, मोर्चा अध्यक्षों एवं प्रकोष्ठ संयोजकों को बताया कि एसआईआर व अन्य मुद््दों पर एक नैरेटिव सेट किया जा रहा है। बैठक में उप मुख्यमंत्री और मंत्री भी शामिल रहे।

बैठक में खण्डेलवाल और केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव दिल्ली से (वर्चुअल) जुड़े। अिभयान 24 अक्टूबर से 5 नवंबर तक चलाया जाएगा। इसके लिए प्रदेश टोली के साथ अलग-अलग अभियानों की टोली का गठन किया गया है। खण्डेलवाल ने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दलों द्वारा एसआईआर व अन्य विषयों को लेकर फैलाए जा रहे झूठ को उजागर करने पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पहुंचे और तथ्यों के साथ जनता को वास्तविकता से अवगत कराएं। कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए भी लोकतंत्र का गला घोंटा, विपक्ष में रहकर भी भ्रम फैला रही है। इस अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। खण्डेलवाल ने कहा कि पार्टी के आगामी कार्यक्रम ‘लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाना पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। भाजपा का कार्यकर्ता इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और क्षमता के साथ निभाने में सक्षम है। लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करने के लिए पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंचकर तथ्यों के साथ वास्तविकता से अवगत कराएंगे।

छात्रों के बीच जाकर संवाद करें

चंद्रशेखर ने कहा कि एसआईआर व अन्य विषयों को लेकर कांग्रेस और विपक्षी दलों द्वारा फैलाए जा रहे झूठे नैरेटिव को तथ्यों के साथ पार्टी कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंचकर जवाब दें। उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से पार्टी को अपना विचार प्रभावी ढंग से जनता के सामने रखना है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचना है। पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संवाद करें और लोकतंत्र, चुनाव आयोग तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं से जुड़े विषयों पर तथ्यों के वास्तविकता से जनता को अवगत कराएं। अभियान के माध्यम से लोकतांत्रिक संस्थाओं, मतदाता सूची की शुद्धता और चुनाव प्रक्रिया को लेकर अपनी बात जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। युवा वर्ग, विद्यार्थियों और प्रबुद्धजनों के बीच संवाद करें और स्कूल, कॉलेज, विवि, विधानसभा, लोकसभा स्तर पर भी जनसंपर्क करें।

Created On :  

Tags

Next Story