MP News: भोपाल और इंदौर में एमडी ड्रग्स जप्त, त्योहारों से पहले खेप पहुंचाने की थी तैयारी

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मप्र के भोपाल और इंदौर जैसे बडे शहरों में करीब 9.30 करोड़ की एमडी ड्रग्स पकड़ी गई है। त्योहारों से पहले इतनी मात्रा में एमडी ड्रग्स के पकड़े जाने पर त्योहारों में इसे खपाने की आशंका जताई गई है। डीआरआई ने भोपाल आईएसबीटी पर एक युवक के 2 ट्राली बैग से करीब 9.139 किलोग्राम मेथाम्फेटामाइन जब्त की। जिसकी अनुमानित कीमत 7.32 करोड़ रुपए बताई गई। मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया। डीआरई की आईएसबीटी भोपाल में यह 6 दिनों में दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले 14 अक्टूबर को डीआरआई ने आईएसबीटी बस टर्मिनल पर एक महिला यात्री से करीब 2.08 करोड़ रुपये कीमत की एम्फेटामाइन जब्त की थी।वहीं इंदौर में पुलिस ने 254 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो युवकों समीर और जाकिर हुसैन को गिरफ्तार किया। बरामद ड्रग्स की कीमत 25.40 लाख रुपये बताई गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी दशहरे और दीपावली पर सप्लाई की तैयारी में थे। पकड़े गए दोनों आरोपी रिश्ते में ससुर-दामाद हैं।
यह भी पढ़े -सीईओ ने पार्टियों से कहा, हर बूथ से वोटरों के नाम जोड़ने में मदद करें, कांग्रेस ने कहा फॉर्म-6 अस्पष्ट
सलवार सूट के पैकेट
भोपाल के आईएसबीटी पर पकड़ा गया आरोपी दिल्ली का निवासी है। पुलिस के अनुसार डीआरआई की टीम ने बैंगलुरु जा रही बस में सवार युवक के दो ट्रॉली बैग की तलाशी ली, जिसमें 11 पैकेट में ड्रग्स छुपाकर ले जाई जा रही थी। यह ड्रग्स सलवार सूट के बैकेट की आड़ में छुपाकर ले जाई जा रही थी। बड़ी मात्रा में ड्रग्स पकड़े जाने के बाद जांच एजेंसियां अब तस्करी के नेटवर्क और सोर्स का पता लगाने में जुटी हुई हैं। इसके साथ ही ड्रग्स को कहां ले जाया जाना था और इससे जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा रहा।
यह भी पढ़े -CM डॉ मोहन यादव ने शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, पुलिस परिजनों के लिए किया बड़ा ऐलान
लहसुन के कारोबार की आड़ में ड्रग्स का धंधा
इंदौर में पकड़ी गई एमडी ड्रग्स को लेकर पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि आरोपी जाकिर हुसैन लहसुन की खरीद-फरोख्त का कारोबार करता था। कारोबार की आड़ में एमडी ड्रग्स की तस्करी भी उसपर आरोप है। आशंका है कि व्यापार की आड़ में मादक पदार्थों की सप्लाई भी करते थे। पुलिस जानकारी जुटा रही कि आरोपी एमडी ड्रग्स कहां से लेकर आते थे और कहां खपाया जा रहा था। से जुड़ा और उसे एमडी ड्रग्स कहां से मिलती थी, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस दोनों आरोपियों के आपसी संपर्क, आर्थिक लेन-देन और अन्य संदिग्ध लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।आरोपियों के आपसी संपर्क, आर्थिक लेन-देन और अन्य संदिग्ध लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही।
Created On :  

