- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- अभिषेक सराफ को भोपाल नगर निगम अपर...
Bhopal News: अभिषेक सराफ को भोपाल नगर निगम अपर आयुक्त और गोस्वामी को जीएम बीसीएलएल का जिम्मा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार को भोपाल में पदस्थ तीन अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किए हैं। नगरीय प्रशासन विभाग और भोपाल नगर निगम में तीन अफसरों के तबादले हुए हैं।
यह भी पढ़े -भोपाल में 5 दिनों के भीतर 15 से ज्यादा लोगों पर कुत्तों का हमला, 8 साल के मासूम को नोचा, बैंड और पटाखों के शोर के बीच अधिक खूंखार हुए कुत्ते
जारी आदेश के अनुसार अपर आयुक्त नगर पालिक निगम भोपाल अक्षय कुमार टेमरवाल (2018 बैच) को अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के पद पर किया है। 2020 बैच के अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अभिषेक सराफ को अपर आयुक्त नगर पालिक निगम भोपाल बनाया गया है।
यह भी पढ़े -खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने किया दो मावा फैक्ट्रीयों का निरीक्षण, एक का खाद्य पंजीयन निलंबित
अपर कलेक्टर जिला भोपाल सुमित कुमार पाण्डेय को मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सिटी भोपाल के साथ अपर आयुक्त नगर पालिक निगम भोपाल अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। जबकि राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर आशुतोष गोस्वामी को अपर आयुक्त नगर निगम भोपाल और मुख्य महाप्रबंधक भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड का अतिरिक्त प्रभार दिया है।
Created On :   22 Oct 2026 9:02 PM IST













