- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भगवान राम के आदर्श को अपना रहे हैं...
MP News: भगवान राम के आदर्श को अपना रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भगवान राम के आदर्श अपनाते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश में रामराज लाने के लिए प्रयासरत हैं। भगवान राम की तरह उन्होंने शत्रु को उसके घर में घुसकर मारने का शौर्य भी दिखाया है। जनकल्याणकारी नीतियों से प्रधानमंत्री मोदी सुशासन और विकास अर्थात रामराज स्थापना का कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव विजयदशमी पर सलैया क्षेत्र में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।
यह भी पढ़े -ग्वालियर हादसे पर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने जताया दुख, रविवार के सभी कार्यक्रम किए स्थगित
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज राष्ट्रवासियों ने देखा है कि न्यायालय के निर्णय का किस तरह सम्मान होता है। अयोध्या में भगवान राम का धाम तो विकसित हो गया। अब भगवान कृष्ण का धाम विकसित हो इसके लिए समस्त राष्ट्रवासी उम्मीद भरी नजरों से इस कार्य की प्रतीक्षा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समस्त नागरिकों को दशहरे की बधाई दी। प्रारंभ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत किया गया।
यह भी पढ़े -कोटा में भीषण सड़क हादसा, नाले में गिरी 25 यात्रियों से भरी टेंपो ट्रैवलर, मप्र. के बैतूल जिले के 8 लोगों की मौत
सलैया के नागरिकों को मिलेगी नई सड़क
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सलैया क्षेत्र में 11 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित की जाने वाली सलैया गुराडी सड़क के निर्माण की घोषणा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस सड़क के निर्माण से स्थानीय निवासियों को आवागमन की सुविधा होगी। दो किलोमीटर से अधिक दूरी की इस सड़क का कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा। कार्यक्रम को विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर राहुल कोठारी और अन्य अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। कार्यक्रम में भगवान राम का दरबार भी सजाया गया।
Created On :   20 Oct 2026 11:58 PM IST













