मध्य प्रदेश समाचार: जबलपुर के रिछाई औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की दर्जनभर गाड़ियां ने आग पर पाया काबू

जबलपुर के रिछाई औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की दर्जनभर गाड़ियां ने आग पर पाया काबू
आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है लेकिन सही कारण FSL की टीम जांच करके बताएगी।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में जबलपुर के रिछाई औद्योगिक क्षेत्र स्थित पार्ले-जी बिस्किट फैक्ट्री में आग लगी। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद है। बताया जा रहा है कि आग आज दोपहर में अचानक लगी, आग तेजी से फैक्ट्री में फैली, आग इतनी भयावह थी कि उसके काले धुएं के गुबार दूर दूर तक नजर आ रहे थे। आग की लपटें साफतौर पर नजर आ रही थी। मिली जानकारी के मुताबिक आग में लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

जबलपुर के एएसपी मनीष भारद्वाज ने कहा,ये रिछाई औद्योगिक क्षेत्र में आग लगने की सूचना मिली। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची है और यहां पर आग को कंट्रोल करने के लिए दमकल की 10 से अधिक गाड़ियां मौजूद है। लगातार आग बुझाने का काम चल रहा है। घटना में अभी तक जनहानि की सूचना नहीं मिली है। आग लगने का कारण लोगों द्वारा पता चला कि शॉर्ट सर्किट है लेकिन सही कारण FSL की टीम जांच करके बताएगी।

Created On :   19 Oct 2026 4:59 PM IST

Tags

Next Story