Bhopal News: शैक्षणिक सत्र 2026-27 से अलाइड एंड हेल्थ केयर कोर्स, केंद्र की गाइड लाइन के अनुसार कार्यवाही के निर्देश

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से अलाइड एंड हेल्थ केयर कोर्स, केंद्र की गाइड लाइन के अनुसार कार्यवाही के निर्देश
प्रदेश में आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों और तकनीकों के अनुरूप युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ प्रशिक्षण दिया जाएगा। मप्र में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एलाइड एंड हेल्थ केयर पाठ्यक्रमों को शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। प्रदेश में आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों और तकनीकों के अनुरूप युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ प्रशिक्षण दिया जाएगा। मप्र में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एलाइड एंड हेल्थ केयर पाठ्यक्रमों को शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने शुक्रवार को भोपाल में स्वास्थ्य विभाग और उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और सुदृढ़ बनाने के लिए सह-चिकित्सीय क्षेत्र में दक्ष और प्रशिक्षित मानव संसाधन की उपलब्धता महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिकारियों को केंद्र की गाइडलाइन के अनुसार पाठ्यक्रमों को तत्काल प्रभाव से शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबद्धता और प्रवेश प्रक्रिया निर्धारित समय-सीमा में पूरी की जाएं।

आपको बता दें राष्ट्रीय आयोग ने एलाइड एंड हेल्थ केयर पाठ्यक्रमों के माध्यम से सह-चिकित्सीय क्षेत्र में उन्नयन, आधुनिक तकनीक के विस्तार और देशभर में पाठ्यक्रमों में एकरूपता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अंतरिम दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। मप्र में इन पाठ्यक्रमों का संचालन निर्धारित मानकों और दिशा-निर्देशों के अनुरूप करना है। इसके लिए लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग और उच्च शिक्षा विभाग को जिम्मेदारी दी गई है।

Created On :   18 Oct 2026 2:36 AM IST

Tags

Next Story