- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- प्रस्तावित ईस्टर्न भोपाल बायपास पर...
MP News: प्रस्तावित ईस्टर्न भोपाल बायपास पर लगेगा टोल नाका, आरडीसी वसूलेगा टैक्स

भास्कर ब्यूरो, भोपाल। मप्र लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी ताजा अधिसूचना के तहत अब 51.963 किलोमीटर लम्बे ईस्टर्न भोपाल बायपास मार्ग (11 मील-जबलपुर रोड से शुरू होकर मुबारकपुर चौराहा-इंदौर रोड कनेक्टिविटी) पर अब सड़क विकास निगम टोल टैक्स वसूलेगा। इस बायपास के निर्माण और संचालन के लिए पहले ट्रांस्ट्रॉय कंपनी के साथ अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) हुआ था, जिसने 26 मई 2013 से कमर्शियल ऑपरेशन और टोल वसूली शुरू की थी।
हालांकि, शर्तों का ठीक से पालन न करने के कारण राज्य सरकार ने साल 2020 में ट्रांस्ट्रॉय का अनुबंध रद्द कर दिया था। अनुबंध रद्द होने के बाद से मप्र रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन खुद इस बायपास का संचालन एवं रखरखाव कर रहा है और अब वह निर्धारित दरों पर इस मार्ग पर टोल की 31 दिसंबर 2031 तक वसूली करेगा। केंद्र एवं राज्य सरकार के वाहनों, सांसद एवं विधानसभा के पूर्व एवं वर्तमान सदस्यों, सेना, एम्बूलेंस, फायर ब्रिगेड, डाक तार, कृषि प्रयोजन की ट्रेक्टर ट्राली, ट्रेक्टर एवं कम्बाईन हार्वेस्टर, आटो रिक्शा, दुपहिया व बैलगाड़ी, स्वतंत्रता संग्रम सेनानियों एवं अधिमान्य पत्रकारों को टोल से छूट रहेगी।
Created On :   18 Oct 2026 2:05 AM IST












