मध्य प्रदेश न्यूज: GeM पोर्टल से होने वाली खरीदी-निर्माण की होगी उच्च स्तरीय जांच- राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी

GeM पोर्टल से होने वाली खरीदी-निर्माण की होगी उच्च स्तरीय जांच- राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी
नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी का कहना है कि विभाग हर खरीद और निर्माण पर नजर रखता है। इस दौरान किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

भास्कर ब्यूरो, भोपाल। नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी का कहना है कि विभाग हर खरीद और निर्माण पर नजर रखता है। इस दौरान किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दरअसल, एक वीडियो वायरल होने के बाद राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी ने वीडियो जारी अपनी बात रखी।

वीडियो में राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी ने कहा कि विभाग के अंतर्गत खरीदी या निर्माण संबंधी हर कार्य की निगरानी होती है, जिसमें विभागीय स्तर पर जांच होती है। इस संबंध में वायरल वीडियो के आधार पर हम उच्च स्तरीय जांच कराएंगे तथा जांच के उपरांत दोषियों पर पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कीमत की होगी जांच

नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी ने कहा कि इस तरह के मामलों में कार्रवाई की जाएगी। GeM पोर्टल पर होने वाली खरीद में यदि किसी भी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है, तो उसकी जांच कराई जाएगी। इसके साथ ही, समय-समय पर पोर्टल को अपग्रेड भी किया जाता है, ताकि अनियमितताओं के कारणों और उनके तरीकों का पता लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि यदि किसी उत्पाद की कीमत में अत्यधिक अंतर पाया जाता है, तो उसकी भी जांच कराई जाएगी।

जांच पर मंत्री ने क्या कहा?

इस जांच को लेकर मंत्री ने बताया, "विभाग के अंतर्गत खरीदी एवं निर्माण संबंधी सभी कार्यों की निगरानी की जाती है तथा विभागीय स्तर पर उनकी जांच भी की जाती है। वायरल वीडियो के आधार पर इस मामले में उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।"

उनका आगे कहना है, "सभी मामलों में कार्रवाई की जाएगी। GeM पोर्टल पर होने वाली खरीद में यदि किसी भी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है, तो उसकी जांच कराई जाएगी। इसके साथ ही, समय-समय पर पोर्टल को अपग्रेड भी किया जाता है, ताकि अनियमितताओं के कारणों और उनके तरीकों का पता लगाया जा सके। यदि किसी उत्पाद की कीमत में अत्यधिक अंतर पाया जाता है, तो उसकी भी जांच कराई जाएगी।"

यह भी पढ़े -देशभर में धूमधाम से मनाया गया दशहरा, कहीं 101 फीट तो कहीं देश का सबसे बड़ा रावण जला, बारिश से मंदसौर में टला दहन

Created On :   22 Oct 2026 4:38 PM IST

Tags

Next Story