मौसम अपडेट: दिल्ली वालों को बारिश से राहत! आज साफ रहेगा आसमान, एमपी में चलेंगी तेज हवाएं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में 21 अक्टूबर को बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 13 राज्यों में बारिश को लेकर चेतावनी दी है। कुछ जगहों पर तेज हवा चलने के साथ बिजली भी गिर सकती है। हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है। पहाड़ों पर ठंड बढ़ने लगी है। ऊंचाई वाले इलाकों में सर्दी महसूस होने लगी है। वहीं, कुछ जगहों पर पहाड़ खिसकने का खतरा बना हुआ है। समुद्र में ऊंची लहरों और खराब मौसम को देखते हुए मछुआरों को भी सावधान रहने की सलाह दी गई है।
यह भी पढ़े -फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से 3 की गई जान, दो सुरक्षित
इन 13 राज्यों में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, लक्षद्वीप, कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, महाराष्ट्र, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर तेज बारिश होने की भी आशंका है। इस दौरान तेज हवा चलने, बादल गरजने और बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा। ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है।
दिल्ली में साफ रहेगा मौसम
बता दें कि, दिल्ली में 21 अक्टूबर को आसमान साफ रहने का अनुमान है। यहां लोगों को फिलहाल बारिश से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में दिन का तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। इस दौरान हवा करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। वहीं, 23 अक्टूबर तक दिल्ली में बारिश होने की संभावना नहीं जताई गई है।
यह भी पढ़े -भारत-अमेरिका ट्रेड डील को मिलेगी हरी झंडी? तीन दिन के भारत दौरे पर आ रहे हैं US विदेश मंत्री मार्को रूबियो
मध्य प्रदेश में भी बारिश के आसार
वहीं, मध्य प्रदेश में 21 अक्टूबर को कई जगहों पर बारिश हो सकती है। राज्य के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में बादल गरजने और तेज हवा चलने की भी संभावना है। पश्चिमी मध्य प्रदेश में 23 अक्टूबर तक बारिश का असर देखने को मिल सकता है। वहीं, पूर्वी हिस्से में 21 अक्टूबर तक बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। कुछ जगहों पर हवा 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी चल सकती है।
Created On :   21 Oct 2026 8:37 AM IST












