बीजेपी युवा मोर्चा की नई टीम: बिहार की मैथिली ठाकुर- हिमांशु समेत जम्मू की शगुन परिहार को मिली बड़ी जिम्मेदारी

बिहार की मैथिली ठाकुर- हिमांशु समेत जम्मू की शगुन परिहार को मिली बड़ी जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ की विधायक शगुन परिहार को BJYM का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, टीम में युवा महिला और युवकों को शामिल किया गया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। युवाओं की नई टीम में बिहार के कई युवा चेहरों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी हैं जिसमें विधायक और लोक गायिका मैथिली ठाकुर के साथ हिमांशु यादव का नाम भी शामिल है। नई टीम में 7 युवा नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और तीन अन्य को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही देश के अलग-अलग राज्यों के 33 अन्य नेताओं को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष और वडोदरा से सांसद हेमांग जोशी ने नए नियुक्ति की घोषणा की, पार्टी का कहना है कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को और मजबूत बनाना है।

बिहार नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

भाजपा ने बिहार की विधायक और लोक गायिका मैथिली ठाकुर को युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया है। मैथिली ठाकुर और विनीत कुशवाहा के अलावा राज राजेंद्र सिंह को बीजेपी युवा मोर्चा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया। हिमांशु यादव को बीजेपी युवा मोर्चा का मीडिया प्रभारी और मानवेंद्र चौहान को राष्ट्रीय सोशल मीडिया सह प्रभारी नियुक्त किया गया। राहुल झा को राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।

जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ की विधायक शगुन परिहार को BJYM का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, इसे लेकर परिहार ने प्रदेश अध्यक्ष सतपाल शर्मा का आभार जताया और कहा मैं अपने नेतृत्व और गृह मंत्री अमित शाह का धन्यवाद करती हूं और समस्त भारतवर्ष के लोगों का धन्यवाद करती हूं। मैं इस जिम्मेवारी को निभाने का पूरा प्रयास करूंगी।

अलग-अलग राज्यों के युवा नेताओं को मिला मौका

बिहार के नेताओं के साथ-साथ कई अन्य राज्य के कार्यकर्ताओं को भी महत्वपूर्ण पद मिले हैं। यूपी के निखिल मणि तिवारी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया जबकि असम के बिस्वजीत खांउड, मध्यप्रदेश के आशीष झाला, महाराष्ट्र की सयाली रघुनाथ कुलकर्णी, राजस्थान के हिमांशु शर्मा, पंजाब के सरदार अरमानजोत बराड़ और झारखंड के अमन यादव राष्ट्रीय सचिव के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। ओडिशा की अर्पिता अपराजिता बडजेना, उतर प्रदेश के हर्षवर्धन सिंह और आंध्र प्रदेश के मित्त वामशी कृष्णा राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में नियुक्त हुए। उत्तर प्रदेश के विनीत वत्स त्यागी को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि राजस्थान के देवव्रत सिंह राजावत को राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दिल्ली की शिवानी सिंह और विशु बसोया और हिमाचल प्रदेश के अतुल ठाकुर को राष्ट्रीय सहप्रभारी बनाया गया।

Created On :   21 Oct 2026 11:46 AM IST

Tags

Next Story