Fact Check: क्या यूपी चुनाव से पहले बीजेपी विधायक ने जनता से काम पकड़कर माफी मांगी? जानें क्या है वायरल वीडियो का सच

क्या यूपी चुनाव से पहले बीजेपी विधायक ने जनता से काम पकड़कर माफी मांगी? जानें क्या है वायरल वीडियो का सच
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिनों का समय बचा है। इस सियासी रण को जीतने के लिए सभी दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। चुनाव से पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हो रहा है, जिसमें बीजेपी के एक नेता को किसी मंच पर अपने कान पकड़कर उठक-बैठक लगाते देखा जा सकता है।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिनों का समय बचा है। इस सियासी रण को जीतने के लिए सभी दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। चुनाव से पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हो रहा है, जिसमें बीजेपी के एक नेता को किसी मंच पर अपने कान पकड़कर उठक-बैठक लगाते देखा जा सकता है।

इस घटना को कुछ लोग अभी का बताकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। वहीं कुछ तंज कस कर लिख रहे हैं कि आने वाले चुनाव में बीजेपी की हालत बहुत बुरी होने वाली है, बीजेपी नेता इसी का अभ्यास करने लगे हैं।

एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'उत्तर प्रदेश की जनता भाजपाइयों से जो करवाने वाली है उसका रिहर्सल ये नेतागण कर रहे हैं. भाजपाई उठा-बैठक का अभ्यास कर रहे हैं. क्योंकि अपने कुकर्मों की वजह से डर रहे हैं।'

पड़ताल

वायरल वीडियो का सच जानने के लिए हमने उसके कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च किया, जिसमें हमें ये वीडियो एबीपी न्यूज की 23 फरवरी 2022 की रिपोर्ट में मिला। इसके अन्य न्यूज वेबसाइट्स पर हमें वायरल वीडियो 2022 की डेट के साथ ही मिला। इससे ये साफ हो जाता है कि घटना अभी की नहीं बल्कि 4 साल पुरानी है।

आज तक ने भी अपने फैक्ट चेक में बीजेपी विधायक के वायरल हो रहे वीडियो को अभी का नहीं बल्कि चार साल पुराना बताया है।

वीडियो में जो शख्स नजर आ रहे हैं वो यूपी की रॉबर्ट्सगंज सीट से बीजेपी विधायक भूपेश चौबे हैं। वह पिछले दो विधानसभा चुनाव से वहां के विधायक हैं। वायरल हो रहा वीडियो 2022 के विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान का है। अब इसे अभी का बताकर भ्रामक तरीके से शेयर किया जा रहा है।

Created On :   16 Oct 2026 6:14 PM IST

Tags

Next Story