- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- दिल्ली पुलिस के ACP और पत्रकार से...
फैक्ट चेक: दिल्ली पुलिस के ACP और पत्रकार से जुड़ा CCTV वीडियो फर्जी, AI से बनाया गया

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें दिल्ली के एक ACP और पत्रकार के बीच कथित विवाद का CCTV फुटेज होने का दावा किया जा रहा है। पोस्ट में कहा गया है कि पत्रकार के सवाल पूछने पर ACP ने उसके साथ बदसलूकी की और वहां से चले गए। अब इस दावे को लेकर दिल्ली पुलिस और PIB Fact Check ने स्पष्ट जानकारी दी है।
PIB Fact Check के मुताबिक, वायरल पोस्ट में इस्तेमाल किया गया CCTV फुटेज असली नहीं है। इसमें AI से तैयार की गई या बदली हुई तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है। PIB Fact Check ने इसे फर्जी बताते हुए लोगों को ऐसे भ्रामक कंटेंट को आगे शेयर नहीं करने की सलाह दी है।
यह भी पढ़े -भविष्य में जब भी झूठ बोलने वाले नेताओं की लिस्ट बनेगी, राहुल गांधी का नाम सबसे ऊपर होगा राम कदम
AI से तैयार किया गया फर्जी विजुअल
वायरल पोस्ट में एक CCTV तस्वीर दिखाई गई है। इसके साथ दावा किया जा रहा है कि इसमें दिल्ली के ACP विवेक भगत और पत्रकार रोजी के बीच हुई कथित घटना दिखाई गई है। हालांकि, PIB Fact Check ने जांच के बाद बताया कि यह CCTV फुटेज AI-generated/manipulated है। यानी वायरल पोस्ट में दिखाई जा रही तस्वीर को वास्तविक घटना का CCTV फुटेज बताना सही नहीं है।
लोगों को दी गई सावधानी बरतने की सलाह
PIB Fact Check ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस तरह के भ्रामक और दुर्भावनापूर्ण कंटेंट को सोशल मीडिया पर आगे शेयर न करें। दिल्ली पुलिस की ओर से भी ऐसे कंटेंट को लेकर सावधानी बरतने की बात कही गई है। जांच एजेंसी ने चेतावनी दी है कि इस तरह की पोस्ट को फैलाने पर संबंधित प्रोफाइल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।
यह भी पढ़े -क्या भारतीय सेना मणिपुर में अल्पसंख्यक समुदाय के घरों को नष्ट कर रही है? जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
संदिग्ध कंटेंट की ऐसे करें शिकायत
PIB Fact Check ने लोगों से केंद्र सरकार से जुड़े संदिग्ध दावों की जानकारी साझा करने की अपील की है। इसके लिए PIB Fact Check के WhatsApp नंबर +91 8799711259 या ईमेल factcheck@pib.gov.in पर जानकारी भेजी जा सकती है।
निष्कर्ष
सोशल मीडिया पर वायरल दिल्ली पुलिस के ACP और पत्रकार से जुड़ा कथित CCTV फुटेज फर्जी है। PIB Fact Check ने इसे AI-generated/manipulated विजुअल बताया है।
Created On :   5 Oct 2026 12:59 AM IST













