PIB Fact Check: क्या भारतीय सेना मणिपुर में अल्पसंख्यक समुदाय के घरों को नष्ट कर रही है? जानें वायरल वीडियो की सच्चाई

क्या भारतीय सेना मणिपुर में अल्पसंख्यक समुदाय के घरों को नष्ट कर रही है? जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि भारतीय सेना मणिपुर में अल्पसंख्यक समुदाय के घरों को नष्ट कर रही है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह की खबरें वायरल होती रहती हैं, इनमें कुछ सच होती हैं तो कुछ फर्जी। ये खबरें मैसेज, ऑडियो या फिर वीडियो के जरिए फेसबुक, एक्स समेत कई प्लेटफॉर्मों पर वायरल होती हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि भारतीय सेना मणिपुर में अल्पसंख्यक समुदाय के घरों को नष्ट कर रही है।

पड़ताल

भारत सरकार की फैक्ट चेक एजेंसी पीआईबी फैक्ट चेक ने वायरल वीडियो की पड़ताल की और उसे फर्जी बताया। एजेंसी ने बताया कि वीडियो पुराना है और उसे गलत संदर्भ में शेयर किया जा रहा है।

इसके साथ ही पीआईबी फैक्ट चेक ने लोगों से अपील की है कि वे गलत जानकारी फैलाने के मकसद से शेयर किए जा रहे ऐसे कंटेंट से सावधान रहें।

ऐसे कराएं फैक्ट चेक

अगर आपके पास भी इस तरह की कोई जानकारी मैसेज, वीडियो या फिर ऑडियो के जरिए आती है उस पर सीधे भरोसा न करें। आप उसकी सच्चाई जानने के लिए पीआईबी की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको पीआईबी के ऑफिशियल वेबसाइट https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट करना होगा। इसके अलावा आप वाट्सएप नंबर +918799711259 या ईमेल आईडी pibfactcheck@gmail.com पर भी मैसेज या वीडियो भेज कर फैक्ट चेक करा सकते हैं।

Created On :   30 July 2026 1:52 AM IST

Tags

Next Story