PIB Fact Check: 25 अगस्त से भारत में इंस्टाग्राम पर लग जाएगा बैन, भारत सरकार लेने जा रही बड़ा एक्शन? जानें वायरल दावे का सच

25 अगस्त से भारत में इंस्टाग्राम पर लग जाएगा बैन, भारत सरकार लेने जा रही बड़ा एक्शन? जानें वायरल दावे का सच
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार 25 अगस्त 2026 की रात से भारत में इंस्टाग्राम पर प्रतिबंध लगा देगी।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह की खबरें वायरल होती रहती हैं, इनमें कुछ सच होती हैं तो कुछ फर्जी। ये खबरें मैसेज, ऑडियो या फिर वीडियो के जरिए फेसबुक, एक्स समेत कई प्लेटफॉर्मों पर वायरल होती हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार 25 अगस्त 2026 की रात से भारत में इंस्टाग्राम पर प्रतिबंध लगा देगी।

पड़ताल

भारत सरकार की फैक्ट चेक एजेंसी पीआईबी फैक्ट चेक ने वायरल पोस्ट की पड़ताल की और उसे फर्जी बताया। एजेंसी ने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, 'इंस्टाग्राम पर बैन लगाने वाली खबर पूरी तरह से गलत है। भारत सरकार द्वारा ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है।'

पीआईबी ने लोगों से ऐसे भ्रामक दावों के झांसे में न आने की अपील की है। इसके साथ ही एजेंसी ने सत्यापित जानकारी के लिए केवल आधिकारिक सरकारी स्रोतों पर ही भरोसा करने को कहा है।

ऐसे कराएं फैक्ट चेक

अगर आपके पास भी इस तरह की कोई जानकारी मैसेज, वीडियो या फिर ऑडियो के जरिए आती है उस पर सीधे भरोसा न करें। आप उसकी सच्चाई जानने के लिए पीआईबी की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको पीआईबी के ऑफिशियल वेबसाइट https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट करना होगा। इसके अलावा आप वाट्सएप नंबर +918799711259 या ईमेल आईडी pibfactcheck@gmail.com पर भी मैसेज या वीडियो भेज कर फैक्ट चेक करा सकते हैं।

Created On :   28 July 2026 5:43 PM IST

Tags

Next Story