PIB Fact Check: 22 हजार का निवेश करने पर हर माह 25 लाख रुपये मिलेंगे? सामने आई पीएम मोदी के वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई

22 हजार का निवेश करने पर हर माह 25 लाख रुपये मिलेंगे? सामने आई पीएम मोदी के वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक निवेश स्कीम का प्रचार करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह की खबरें वायरल होती रहती हैं, इनमें कुछ सच होती हैं तो कुछ फर्जी। ये खबरें मैसेज, ऑडियो या फिर वीडियो के जरिए फेसबुक, एक्स समेत कई प्लेटफॉर्मों पर वायरल होती हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक निवेश स्कीम का प्रचार करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

पड़ताल

भारत सरकार की फैक्ट चेक एजेंसी पीआईबी फैक्ट चेक ने वायरल वीडियो को फर्जी बताया है। एजेंसी एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक डिजिटल रूप से बदला हुआ (मॉनिपुलेटेड) वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक इन्वेस्टमेंट प्लेटफ़ॉर्म का प्रचार करते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि ₹22,000 के शुरुआती निवेश पर नागरिकों को ₹25 लाख की मासिक आय की गारंटी मिलेगी।'

एजेंसी के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने ऐसी किसी भी इन्वेस्टमेंट स्कीम या प्लेटफ़ॉर्म का समर्थन नहीं किया है। फ़िशिंग स्कैम से सावधान रहें, जिनसे आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और अनजान लोगों के साथ OTP शेयर न करें।

ऐसे कराएं फैक्ट चेक

अगर आपके पास भी इस तरह की कोई जानकारी मैसेज, वीडियो या फिर ऑडियो के जरिए आती है उस पर सीधे भरोसा न करें। आप उसकी सच्चाई जानने के लिए पीआईबी की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको पीआईबी के ऑफिशियल वेबसाइट https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट करना होगा। इसके अलावा आप वाट्सएप नंबर +918799711259 या ईमेल आईडी pibfactcheck@gmail.com पर भी मैसेज या वीडियो भेज कर फैक्ट चेक करा सकते हैं।

Created On :   17 July 2026 8:17 PM IST

Tags

Next Story