Fact Check: मुश्ताक खान की प्रार्थना सभा से एक्टर राजपाल यादव को भगाया गया? जानें क्या है वायरल वीडियो का सच

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बीते दिन बुधवार को एक्टर मुश्ताक खान की प्रार्थना सभा रखी गई थी। जिसमें कई सारे बॉलीवुड स्टार्स शामिल हुए थे। इस आयोजन में एक्टर राजपाल यादव भी पहुंचे थे। अब प्रेयर मीट से राजपाल यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक महिला चिल्ला रही है और इसके बाद राजपाल यादव चले जाते हैं। इसके बाद से सोशल मीडिया पर यूजर्स पूछ रहे हैं कि क्या राजपाल यादव की प्रेयर मीट में बेइज्जती की गई।
यह भी पढ़े -थिएटर से लेकर बड़े पर्दे तक दम दिखा चुके हैं केके मेनन, कभी स्कूल में निभाया था सूरजमुखी का किरदार
वीडियो देख यूजर्स का क्या रिएक्शन?
वायरल वीडियो में मुश्ताक खान की प्रेयर मीट के बाद राजपाल यादव बाहर निकलते दिखाई दिए। इस दौरान कुछ लोग उन्हें घेर कर खड़े हो गए और वहां मौजूद एक महिला राजपाल से कुछ कहती हुई दिख रही है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि एक्टर को वह प्रेयर मीट से जाने के लिए कह रही है।
क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
दिवंगत मुश्ताक खान की प्रेयर मीट पर राजपाल यादव एक्टर को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। उसी दौरान फैंस राजपाल के साथ वीडियो और फोटोज बनाने लगे। इस पर मुश्ताक के परिवार ने उस व्यक्ति पर नराजगी जताई जो एक्टर के साथ प्रेयर मीट के दौरान फोटो खींचने की कोशिश कर रहा था। मगर सोशल मीडिया यूजर्स को लगा कि महिला राजपाल यादव को बाहर जाने के लिए बोल रही है।
यह भी पढ़े -इलैयाराजा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 'एन इनिया पोन निलावे' के कॉपीराइट मामले में सारेगामा के पक्ष में फैसला बरकरार
कई सेलेब्स पहुंचे प्रेयर मीट में
अभिनेता मुश्ताक खान का गुरुवार 24 सितंबर को निधन हो गया था। बुधवार को उनकी प्रेयर मीट का आयोजन किया गया, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकार शामिल हुए। इस दौरान राजपाल यादव समेत राखी सावंत, किरण कुमार, पूनम ढिल्लों, राहुल राय, शामिल हुआ।
Created On :   1 Oct 2026 2:58 PM IST












