Celebs on Social Media: पेरिस फैशन वीक मे छाईं ऐश्वर्या राय बच्चन, सोशल मीडिया पर शेयर की सुंदर तस्वीरें हुई वायरल

पेरिस फैशन वीक मे छाईं ऐश्वर्या राय बच्चन, सोशल मीडिया पर शेयर की सुंदर तस्वीरें हुई वायरल
ऐश्वर्या राय बीते दिनों पेरिस फैशन वीक में शामिल हुईं। उनका लुक खूब वायरल हुआ। अब ऐश ने खुद भी कुछ बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस फोटोज शेयर की हैं। इस तस्वीरे में एक्ट्रेस किसी रॉयल क्वीन से कम नहीं लग रही हैं।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। ऐश्वर्या राय बीते दिनों पेरिस फैशन वीक में शामिल हुईं। उनका लुक खूब वायरल हुआ। अब ऐश ने खुद भी कुछ बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस फोटोज शेयर की हैं। इस तस्वीरे में एक्ट्रेस किसी रॉयल क्वीन से कम नहीं लग रही हैं। फैंस को तस्वीरें बेहद ही पसंद आ रही है और वे कमेंट में जमकर एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं। कई सारे सेलेब्स ने भी एश की पोस्ट कर कमेंट किया है।

सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

ऐश्वर्या राय सोशल मीडिया पर कम ही एक्टिव रहती हैं। अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को वे सीक्रेट ही रखना पसंद करती हैं। मगर, जब भी कोई पोस्ट शेयर करती हैं तो मानो वह फैंस के लिए ट्रीट होती है। उन्होंने अपने कुछ ग्लैमरस फोटोज शेयर किए हैं। शेयर की गई तस्वीरों में ऐश्वर्या राय ब्लैक कलर के स्टाइलिश लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने सिर पर ताज लगा रखा है और रेड कलर की लिपस्टिक से अपना लुक कंपलीट किया है।कैप्शन में उन्होंने रेड हार्ट इमोजी, ईविल आई इमोजी बनाए हैं। साथ ही हाथ जोड़ने वाला इमोजी बनाकर सभी का शुक्रिया अदा किया है।

सेलेब्स ने किया तस्वीरों पर कमेंट

ऐश्वर्या राय की तस्वीरों पर सिर्फ फैंस और नेटिजंस ने ही कमेंट नहीं किया, बल्कि बिपाशा बसु, अदिति राव हैदरी और मनीष मल्होत्रा समेत कई सेलेब्स ने भी रिएक्शन देते हुए रेड हार्ट इमोजी बनाए हैं।

इवेंट से सेलीन डियोन का डांस वीडियो भी हुआ था वायरल

सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय बच्चन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो मशहूर सिंगर सेलीन डियोन के साथ स्टेज पर डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में दोनों एक-दूसरे को गले लगाती और किस करती दिखाई दे रही हैं। इसके बाद दोनों ने हाथ थामकर साथ में डांस किया। वीडियो में केंडल जेनर, सिमोन एश्ली और ईवा लोंगोरिया जैसे कई इंटरनेशनल सेलेब्स भी नजर आ रहे हैं।

Created On :   1 Oct 2026 1:26 PM IST

Tags

Next Story