Box Office Collection: 100 करोड़ के पार हुई नानी की फिल्म 'द पैराडाइज', 'मिर्जापुर' का हाल बेहाल, जानें 'द वन' समेत बाकी फिल्मों की कमाई

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिल्मों के बीच जबरदस्त टक्कर देखनो को मिल रही है। साउथ से लेकर बॉलीवुड तक तमाम फिल्में दर्शकों के एंटरटेंन कर रही हैं। इन दिनों थिएटर्स में ‘द वन’, ‘द पैराडाइज’, हनुमान अंश और 'मिर्जापुर द मूवी' जैसी फिल्में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। नानी और राघव जुयाल की फिल्म 'द पैराडाइज' ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म 'मिर्जापुर' की कमाई में गिरावट आई है।
'मिर्जापुर द मूवी' कलेक्शन
अली फजल, दिव्येंदु, रसिका दुग्गल और पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' की कमाई अब लाखों में गिर गई है। फिल्म को रिलीज हुए 27 दिन पूरे कर चुकी है। 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने आज बुधवार को 33 लाख की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 228.68 करोड़ हो गया है।
यह भी पढ़े -बांसुरी स्वराज के ‘वंदे मातरम्’ वाले बयान पर अभय देओल का रिएक्शन, कमेंट में लगाए हंसने वाले इमोजी
'हनुमान अंश' कलेक्शन
विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' को रिलीज हुए 55 दिन हो गए हैं। फिल्म रिलीज के इतने दिनों बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है। आज बुधवार को इसने 1.64 करोड़ की कमाई की। फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 313.92 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है।
'द पैराडाइज' कलेक्शन
24 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई साउथ अभिनेता नानी स्टारर फिल्म 'द पैराडाइज' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। फिल्म के लिए पहला हफ्ता खास रहा है। आज बुधवार को इसने 2.88 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने 7 दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 'द पैराडाइज' का टोटल कलेक्शन 104.38 करोड़ हो गया है।
यह भी पढ़े -बांसुरी स्वराज के ‘वंदे मातरम्’ वाले बयान पर अभय देओल का रिएक्शन, कमेंट में लगाए हंसने वाले इमोजी
द वन कलेक्शन
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर 'द वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' को भी दर्शकों से पहले हफ्ते में ठीक-ठाक प्यार मिला है। आज बुधवार को फिल्म ने 3.05 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ फिल्म ने 6 दिनों में टोटल 47.90 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म जल्द ही 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।
Created On :   1 Oct 2026 10:47 AM IST












