300 Crore Club: बॉक्स ऑफिस में इंडियन फिल्मों का दिखा कमाल, 300 करोड़ क्लब में इन फिल्मों ने बनाई जगह

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साल 2026 फिल्मों के लिए काफी ज्यादा खास रहा है। इस साल बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ की फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है। कई फिल्मों ने 300 करोड़ रुपए से ज्यादा आंकड़ा पार किया है। कुछ फिल्मों की कमाई तो 400 करोड़ के करीब पहुंच गई है। वहीं, कुछ फिल्मों ने विदेशों में भी अच्छा कारोबार किया है। धुरंधर 2 ने तो पूरी दुनिया में 1800 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाकर सबको चौंका दिया है। इसके अलावा बॉर्डर 2, पेद्दी, हनुमान अंश, जन नायकन और टॉक्सिक जैसी फिल्मों ने भी बड़ी कमाई की है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि 2026 में 300 करोड़ के क्लब में किन फिल्मों ने अपने कदम रख दिए हैं।
‘धुरंधर 2’ और ‘बॉर्डर 2’ ने मचाया धमाल
‘धुरंधर 2’ इस लिस्ट की सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल है। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने भारत में करीब 1375.39 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया। इसका नेट कलेक्शन 1149.30 करोड़ रुपए रहा है। विदेशों से फिल्म ने करीब 438 करोड़ रुपए कमाए। इस तरह इसकी कुल कमाई 1813.39 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है। फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है और इसमें रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन नजर आए हैं। फिल्म के दो पार्ट्स आए थे, जिसका पहला पार्ट दिसंबर 2025 में रिलीज हुआ था।
वहीं, ‘बॉर्डर 2’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। फिल्म ने दुनियाभर में 450.19 करोड़ रुपए कमाए और भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 392.94 करोड़ रुपए रहा है। फिल्म में सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं।
‘पेद्दी’ से ‘टॉक्सिक’ तक बड़ी कमाई
राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ ने दुनियाभर में 341.90 करोड़ रुपए का कारोबार किया। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 289 करोड़ रुपए रहा। इसका नेट कलेक्शन 244.64 करोड़ रुपए और विदेशों से कमाई 52.90 करोड़ रुपए रही है। ‘हनुमान अंश’ ने भी दर्शकों को खूब पसंद किया। फिल्म ने भारत में 368.90 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया। इसका नेट कलेक्शन 312.28 करोड़ रुपए रहा। दुनियाभर में फिल्म की कमाई 407.90 करोड़ रुपए बताई गई है। वहीं, ‘जन नायकन’ में थलपति विजय मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ने दुनियाभर में 324.65 करोड़ रुपए कमाए। भारत में ग्रॉस कलेक्शन 231.15 करोड़ रुपए रहा। विदेशों से फिल्म को 93.50 करोड़ रुपए मिले हैं।
सूर्या की ‘करुप्पु’ ने भी 300 करोड़ का आंकड़ा पार किया। फिल्म की दुनिया भर की कमाई 310.12 करोड़ रुपए रही। वहीं यश की ‘टॉक्सिक’ ने 342.23 करोड़ रुपए का ग्लोबल कलेक्शन किया।
यह भी पढ़े -शादी के बाद बदली अविका गौर की जिंदगी, बोलीं-प्यार बड़े जेस्चर में नहीं, एक-दूसरे को समझने में है
‘मिर्जापुर: द मूवी’ समेत इन फिल्मों ने भी छुआ 300 करोड़
‘मन शंकर प्रसाद गारु’ ने दुनियाभर में 301.49 करोड़ रुपए कमाए। भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 258.49 करोड़ रुपए रहा। विदेशों से फिल्म ने 43 करोड़ रुपए कमाए। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की कमाई भी 300 करोड़ के पार पहुंच गई है। फिल्म ने दुनियाभर में 332.54 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 271.74 करोड़ रुपए और नेट कमाई 229.35 करोड़ रुपए है। फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है। इसमें पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अली फजल, रसिका दुग्गल और श्वेता त्रिपाठी नजर आए हैं।
‘Bethlehem Kudumba Unit’ ने भी 329.70 करोड़ रुपए की ग्लोबल कमाई की। भारत से फिल्म को 191.32 करोड़ रुपए ग्रॉस मिले। विदेशों में इसकी कमाई 138.25 करोड़ रुपए रही। फिल्म रोमांटिक कहानी पर बनी है। इसका निर्देशन गिरिश एडी ने किया है। फिल्म में निविन पॉली और ममिता बैजू मुख्य भूमिका में हैं।
Created On :   30 Sept 2026 6:44 PM IST












