मनोरंजन: रेत माफिया का पर्दाफाश करेंगी परिणीति चोपड़ा, ‘रिपोर्टिंग लाइव’ में बनीं जांबाज रिपोर्टर; 9 अक्टूबर को Netflix पर होगी रिलीज

रेत माफिया का पर्दाफाश करेंगी परिणीति चोपड़ा, ‘रिपोर्टिंग लाइव’ में बनीं जांबाज रिपोर्टर; 9 अक्टूबर को Netflix पर होगी रिलीज
परिणीति चोपड़ा लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन ओटीटी पर लगातार सक्रिय हैं। अब उनकी नई ओटीटी फिल्म ‘रिपोर्टिंग लाइव’ 9 अक्टूबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर आ रही है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। परिणीति चोपड़ा लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन ओटीटी पर लगातार सक्रिय हैं। अब उनकी नई ओटीटी फिल्म ‘रिपोर्टिंग लाइव’ 9 अक्टूबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर आ रही है। फिल्म में परिणीति संध्या नाम की एक महिला रिपोर्टर का किरदार निभा रही हैं। कहानी एक ऐसी पत्रकार के इर्द-गिर्द है, जो अपने कैमरामैन के साथ मिलकर अवैध रेत खनन और उससे जुड़े अपराधों का पर्दाफाश करने की कोशिश करती है।

फिल्म के फर्स्ट लुक में परिणीति को रिपोर्टर के अंदाज में दिखाया गया है। ‘रिपोर्टिंग लाइव’ एक इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर बताई जा रही है। फिल्म का निर्माण पार्थ किरण ठाकुर और जोशुआ शिरसाथ ने किया है। इसके निर्देशन की जिम्मेदारी ध्रुव त्रिपाठी ने संभाली है, जबकि कहानी और लेखन मिहिर जाधव ने किया है।

फिल्म की स्टारकास्ट में परिणीति चोपड़ा के अलावा देवेन भोजानी, अमोल पालेकर, आदिल हुसैन और शेखर सुमन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म में पत्रकारिता, अपराध और रेत माफिया से जुड़े मुद्दों को कहानी का हिस्सा बनाया गया है।

Created On :   29 Sept 2026 12:50 AM IST

Tags

Next Story