Kartik Aaryan In London: राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने के बाद लंदन क्यों गए एक्टर कार्तिक आर्यन? फैंस ये खास वजह जानकर हो जाएंगे खुश

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बीते दिनों 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में कार्तिक आर्यन को उनकी फिल्म 'चंदू चैंपियन' के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड दिया गया था। इस पुरस्कार को जीतने के बाद एक्टर सीधा लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचे थे और अब वह लंदन चले गए हैं। और एक्टर के लंदन जाने के पीछे बेहद ही खास वजह है जिसे जानकर एक्टर के फैंस खुश होने वाले हैं। दरअसल, कार्तिक ने अपनी फिल्म 'कैप्टन इंडिया' की शूटिंग दोबारा शुरू कर दी है। सेट पर लौटते ही टीम ने कार्तिक का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनकी जीत का जश्न केक काटकर मनाया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा रही हैं।
टीम ने पोस्ट कर लिखी ये बात
टीम ने कार्तिक का स्वागत करते हुए एक पोस्ट शेयर की। इसमें लिखा था, 'वेलकम बैक कैप्टन कार्तिक आर्यन। टीम 'कैप्टन इंडिया' को आपको सेट पर वापस देखकर बहुत गर्व हो रहा है और हम सेलिब्रेशन करना बंद नहीं कर सकते। एक नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर के साथ अब एक नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्टर भी इस फिल्म का हिस्सा है।' वीडियो में कार्तिक केक काटते हुए नजर आए। इस दौरान पूरी टीम ने तालियां बजाकर और चीयर करके इस खास पल को सेलिब्रेट किया। बता दें कि 'कैप्टन इंडिया' का निर्देशन शिमित अमीन कर रहे हैं। एक सितंबर से इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है।
यह भी पढ़े -'द वन' की कमाई में रविवार को आया बड़ा उछाल, 'द पैराडाइज' भी 100 करोड़ के बेहद करीब
पांच साल से क्यों लटकी है फिल्म?
‘कैप्टन इंडिया’ का साल 2021 में हुआ था। तब फिल्म का निर्देशन हंसल मेहता करने वाले थे। फिल्म में कार्तिक भारतीय वायुसेना के पायलट की भूमिका में नजर आने वाले थे। फिर प्रोड्यूसर सुभाष काले ने आरोप लगाया कि इसकी कहानी 'ऑपरेशन यमन' से मिलती-जुलती है। हालांकि, बाद में विवाद सुलझ गया। बस फिर फिल्म में एक बड़ा बदलाव हुआ। हंसल मेहता की जगह शिमित ने निर्देशन की कमान संभाल ली।
Created On :   28 Sept 2026 2:01 PM IST












