Income tax raid in mumbai: बॉलीवुड से जुड़े कई ठिकानों पर मुंबई इनकम टैक्स की रेड, निशाने पर रकुल प्रीत सिंह भगनानी समेत कई बड़े नाम!

बॉलीवुड से जुड़े कई ठिकानों पर मुंबई इनकम टैक्स की रेड, निशाने पर रकुल प्रीत सिंह भगनानी समेत कई बड़े नाम!
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक हैरान करने वाली अपडेट सामने आ रही है। सोमवार को मुंबई इनकम टैक्स विभाग ने बॉलीवुड से जुड़े कई ठिकानों पर अचानक कार्रवाई शुरू की। इसके तहत विभाग ने कई बड़े प्रोडक्शन हाउस और फिल्मी हस्तियों के ठिकानों पर जांच शुरू कर दी।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक हैरान करने वाली अपडेट सामने आ रही है। सोमवार को मुंबई इनकम टैक्स विभाग ने बॉलीवुड से जुड़े कई ठिकानों पर अचानक कार्रवाई शुरू की। इसके तहत विभाग ने कई बड़े प्रोडक्शन हाउस और फिल्मी हस्तियों के ठिकानों पर जांच शुरू कर दी। मामले में रकुलप्रीत सिंह और वासु भगनानी समेत कई नाम रडार पर बताए जा रहे हैं। बता दें कि अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह, वाशु भगनानी के बेटे जैकी भगनानी की पत्नी हैं।

इंडस्ट्री में बढ़ी हलचल

इस रेड के जरिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट फिल्मों के नाम पर विदेशों में पैसा भेजने के आरोपों की पड़ताल कर रहा है। जानकारी है कि टैक्स चोरी और Financial irregularities के शक में भी यह कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई से बॉलीवुड इंडस्ट्री में हलचल बढ़ गई है। खबरों के मुताबिक, इनकम टैक्स विभाग को लंबे समय से इनपुट मिल रहे थे कि फिल्मों की शूटिंग, ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन और प्रोडक्शन के नाम पर भारी रकम विदेशों में भेजी जा रही है। जांच एजेंसियों को शक है कि इस प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर टैक्स की हेराफेरी की गई हैं। इसी सिलसिले में मुंबई आईटी की अलग-अलग टीमें मुंबई स्थित कई दफ्तरों और परिसरों की तलाशी ले रही हैं। जानकारी के मुताबिक, इस कार्रवाई के तहत एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह, दिग्गज फिल्म निर्माता वासु भगनानी और पैनोरमा स्टूडियोज (Panorama Studios) से जुड़े करीब 12 ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

12 ठिकानों पर तलाशी शुरू

जानकारी के मुताबिक, मुंबई इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने संदिग्ध फंड को लेकर 12 जगहों पर तलाशी अभियान शुरू किया है। जांच करने वालों का मानना है कि फिल्म प्रोजेक्ट्स को फाइनेंस करने के बहाने कथित तौर पर फंड को विदेश भेजा जा रहा है। मुंबई आयकर विभाग की कई टीमें अभी कथित विदेशी लेन-देन के दस्तावेजों, वित्तीय रिकॉर्ड और विवरणों की जांच कर रही हैं।

इनकम टैक्स विभाग की रडार में आए ये बड़े नाम

रकुलप्रीत सिंह: बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस

वासु भगनानी: 'पूजा एंटरटेनमेंट' के बैनर तले कई बड़ी बॉलीवुड फिल्में बनाने वाले जाने-माने प्रोड्यूसर

पैनोरमा स्टूडियोज: 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाने वाला बड़ा प्रोडक्शन हाउस

Created On :   28 Sept 2026 2:12 PM IST

Tags

Next Story