Rise and Fall 2: क्रिकेटर विरेंद्र सहवाग के शो 'राइज एंड फॉल 2' से हुआ पहला एलिमिनेशन, सिवेट तोमर हुए शो से बाहर

क्रिकेटर विरेंद्र सहवाग के शो राइज एंड फॉल 2 से हुआ पहला एलिमिनेशन, सिवेट तोमर हुए शो से बाहर
बीते दिन 26 सितंबर से रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' की शुरुआत हो गई है। इस बार शो को क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। शनिवार को प्रीमियर होने के बाद से ही यह शो लाइमलाइट में बना हुआ है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बीते दिन 26 सितंबर से रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' की शुरुआत हो गई है। इस बार शो को क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। शनिवार को प्रीमियर होने के बाद से ही यह शो लाइमलाइट में बना हुआ है। अभी शो को शुरू हुए 48 घंटे भी नहीं हुए कि शो से पहला कंटेस्टेंट एलिमिनेट हो चुका है और पहले एलिमिनेट होने वाले कंटेस्टेंट हैं सिवेट तोमर। सिवेट तोमर को लेकर किसी को उम्मीद नहीं थी की वो इतने जल्दी एलिनिनेट हो जायेंगे वैसे एलिमिनेट होने की वजह भी बहुत अहम रही है।

'राइज एंड फॉल' से एलिमिनेट हुए सिवेट तोमर

शो में जब से सिवेट तोमर आए थे वो पहले ही दिन सभी से लड़ते हुए नजर आए। प्रियंका चहर चौधरी के साथ उनकी बहस हुई। मगर जब सिवेट की बहस शहजाद पूनावाला से हुई तब इन दोनों की बहस हाथा पाई तक पहुंच गई इसके करण सिवेट तोमर को घर से बाहर जाना पड़ा। राइज एंड फॉल गेम का फॉर्मेट अलग है यहां लड़ने से ज़्यादा दिमाग का इस्तेमाल करना पड़ता है। मगर सिवेट अलने गुस्से को काबू ना कर सके जिसके बाद उनहीं घर से बेघर होना पड़ा।

सिवेट तोमर MTV रोडीज सीजन 19 और MTV स्प्लिट्सविला 15 जैसे पॉपुलर रियलिटी शोज में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ चुके है। उन्होंने 2018 में 'मिस्टर देहरादून' का खिताब जीता था। इसके अलावा वो फिटनेस मॉडल, डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुके हैं।

'राइज एंड फॉल' सीजन 2 में गौतम गुलाटी, करण पटेल, प्रियंका चाहर चौधरी, कायरा अनु, शहजाद पूनावाला, इरिना रूड़ाकोवा, अनीश भगत, सारा गुरपाल, निहारिका तिवारी, सिवेट तोमर, काजल राघवानी, राज ग्रोवर, मनीष कश्यप, स्वरा भास्कर और तेज प्रताप यादव शामिल हैं।

Created On :   27 Sept 2026 5:29 PM IST

Tags

Next Story