Mahakave‍ya Shri Ramayan Katha: त्रेता युग में चश्मा, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का पोस्‍टर देख लोगों ने पीटा माथा बोले- क्‍या बना दिया भाई

त्रेता युग में चश्मा, महाकाव्य श्री रामायण कथा का पोस्‍टर देख लोगों ने पीटा माथा बोले- क्‍या बना दिया भाई
अंजलि अरोड़ा की फिल्‍म 'महाकाव्‍य श्री रामायण कथा' शुक्रवार 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। लेकिन रिलीज के बाद भी फिल्म ट्रोलर्स के निशाने पर है। यह फिल्‍म अपने ट्रेलर लॉन्‍च के बाद से हीविवादों में रही है, वहीं अब इसकी नए सिरे से फजीहत हो रही है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अंजलि अरोड़ा की फिल्‍म 'महाकाव्‍य श्री रामायण कथा' शुक्रवार 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। लेकिन रिलीज के बाद भी फिल्म ट्रोलर्स के निशाने पर है। यह फिल्‍म अपने ट्रेलर लॉन्‍च के बाद से हीविवादों में रही है, वहीं अब इसकी नए सिरे से फजीहत हो रही है। सोशल मीडिया पर इस फिल्‍म की एक तस्‍वीर खूब सर्कुलेट हो रही है, जिसे देखकर आप भी अपना सिर पीट लेंगे। एक यूजर ने गौर किया कि फिल्‍म में सुग्रीव के साथ जो वानर सेना दिखाई गई है, उसमें से एक ने आंखों पर चश्‍मा लगा रखा है।

सुग्रीव वाले पोस्‍टर में पीछे खड़े वानर ने लगा रखा है चश्‍मा

सोशल मीडिया 'महाकाव्‍य श्री रामायण कथा' तब से चर्चा में है, जब से इसकी घोषणा हुई थी। पहले तो यूजर्स फिल्‍म में सीता मां के रोल में अंजलि अरोड़ा की कास्‍ट‍िंग पर बिफर गए थे। लेकिन अब रिलीज के बाद अपनी कास्टिंग, विजुअल इफेक्ट्स और प्रोडक्शन क्‍वालिटी को लेकर सुर्ख‍ियों में है। सोशल मीडिया पर फिल्‍म की ये नई झलक देख लोगों का सिर घूम गया है। सुग्रीव वाले एक पोस्टर में इंसानी रूप में दिखाए गए एक वानर को मेकर्स ने नजर का चश्मा पहना दिया।

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, 'त्रेता युग में भी चश्मा लगाते थे?' एक दूसरे यूजर ने कहा, 'मैंने तो त्रेता युग में पहली बार चश्मा देखा।' एक तीसरे ने कहा, 'क्या मुझे भ्रम हो रहा है या आप सभी सच में उसे देख पा रहे हैं?' एक अन्‍य X यूजर ने लिखा है, 'ये क्‍या बना दिया है भाई। वह टाइम ट्रैवलर है... त्रेता युग में गया था।' एक अन्‍य ने लिखा, 'त्रेता युग में वानर सेना ने चश्मा पहन रखा है भाई, कैसी फ‍िल्म बनाई है।'

Created On :   26 Sept 2026 3:58 PM IST

Tags

Next Story