Jailer 2 New Song: रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 का गाना वन सन, वन मून हुआ रिलीज, सुपरस्टार के स्टारडम की दिखी झलक

डिजिटल डेस्क, मुंबई। रजनीकांत साउथ के दिग्गज कलाकार है और इंडिया में एक्टर के लाखों करोड़ों फैंस है। जब भी स्टार की कोई भी फिल्म आत है दर्शक इसे जरुर देखते हैं। साल 2023 में रिलीज हुई रजनीकांत की फिल्म जेलर को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म ने 650 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था। वहीं अब फैंस इसके दूसरे पार्ट के इंतजार कर रहे हैं। 'जेलर 2' अगले महीने अक्टूबर में रिलीज होने के लिए तैयार है। ऐसे में फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स लगातार इसके गाने जारी कर रहे हैं। हाई-एनर्जी गाने 'अला बोलेलो' के बाद अब फिल्म का दूसरा गाना 'वन सन, वन मून' का लिरिकल वीडियो यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है।
यह भी पढ़े -रामलीला के मंच पर उतरेगा सितारों का कारवां, सीता बनेंगी मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 केजिया लिज़ मेजो
गाने में क्या है
'वन सन, वन मून' में रजनीकांत की विरासत और उनके स्टारडम को दिखाया गया है। इस लिरिकल वीडियो में 'जेलर' के सीक्वल से रजनीकांत की कुछ नई झलकियां भी देखने को मिलती हैं। फिल्म 'जेलर 2' के गाने 'वन सन, वन मून' को अनिरुद्ध रविचंदर ने कंपोज किया है। इसे अनिरुद्ध और एमएस कृष्णा ने गाया है। गाने के बोल हाइजेनबर्ग और सुपर सुबू ने लिखे हैं।
यूजर्स ने दी कैसी प्रतिक्रिया?
रजनीकांत की फिल्म के नए गाने 'वन सन, वन मून' को देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अलग-अलग रिएक्शन भी दिए हैं। एक शख्स ने लिखा, 'थलाइवर की बात हो तो अनिरुद्ध पागल हो जाते हैं।' एक अन्य ने लिखा, 'वन सन, वन मून, वन अनिरुद्ध। तीसरे यूजर ने लिखा, 'रोंगटे खड़े होना तय है।'
कब रिलीज होगी फिल्म 'जेलर 2'
'जेलर 2' का निर्देशन नेल्सन दिलीप कुमार ने किया है। इसे सन पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में रजनीकांत के अलावा शिवराज कुमार, विद्या बालन, राम्या कृष्णन, योगी बाबू, मिर्ना और सूरज वेंजारामूडु भी नजर आएंगे। यह फिल्म 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Created On :   26 Sept 2026 12:34 PM IST












