Box office collection: क्या सिद्धार्थ-तमन्ना की फिल्म ‘द वन’ ने नानी की पैराडाइज को टक्कर, अंजलि अरोड़ा की ‘रामायण’ ने पहले दिन चौंकाया

क्या सिद्धार्थ-तमन्ना की फिल्म ‘द वन’ ने नानी की पैराडाइज को टक्कर, अंजलि अरोड़ा की ‘रामायण’ ने पहले दिन चौंकाया
सनी देओल की ‘बंटवारा’ हो या अक्षय-सैफ की ‘हैवान’, या फिर करीना कपूर की हालिया रिलीज ‘दायरा’। बीते कुछ महीनों में बॉलीवुड की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फेल रही हैं। अब इस बीच शुक्रवार को ‘द वन’ मेकर्स के लिए राहत की सांस लेकर आई है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इस समय सिनेमाघरों में कई सारी नई फिल्में रिलीज की गई हैं। लेकिन सनी देओल की ‘बंटवारा’ हो या अक्षय-सैफ की ‘हैवान’, या फिर करीना कपूर की हालिया रिलीज ‘दायरा’। बीते कुछ महीनों में बॉलीवुड की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फेल रही हैं। अब इस बीच शुक्रवार को ‘द वन’ मेकर्स के लिए राहत की सांस लेकर आई है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर ठीक ठाक कमाई की है। वहीं इसके आने से नानी की फिल्म द पैराडाइज पर असर पड़ा है। वहीं ट्रोलिंग के बाद भी अंजलि अरोड़ा की फिल्म ने हैरान किया है।

द वन कलेक्शन डे 1

‘वन- फोर्स ऑफ द फाॅरेस्ट’ ने पहले दिन खबर लिखे जाने तक 7.47 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ने यह कमाई देशभर के 5855 शोज से की। वहीं फिल्म का ग्राॅस कलेक्शन 8.81 करोड़ रुपये रहा। इसके साथ ही यह फिल्म सिद्धार्थ के करियर की बीते 11 साल में ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इससे पहले 2015 में ब्रदर्स (15.20 करोड़) और एक विलेन ने (16.72 करोड़) पहले दिन दहाई का आंकड़ा पार किया था। जबकि 2022 में रिलीज हुई 'थैंक गॉड' 8.10 करोड़ और 2025 में आई 'परम सुंदरी' ने 7.37 करोड रुपये की ओपनिंग ली थी।

अंजलि अरोड़ा की ‘रामायण’ कलेक्शन डे 1

बात करें शुक्रवार को रिलीज हुई अंजलि अरोड़ा स्टारर 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' की तो फिल्म का पहले दिन बहुत ही बुरा हाल रहा। इसने पहले दिन खबर लिखे जाने तक मात्र 15 लाख रुपये कमाए हैं।

द पैराडाइज कलेक्शन

अब बात करके सुपरस्टारा नानी की 'द पैराडाइज' की तो दूसरे दिन इस फिल्म की कमाई में भारी गिरावट आई। जहां पहले दिन इस फिल्म ने 34.65 करोड़ की ओपनिंग ली थी। वहीं दूसरे दिन यह खबर लिखे जाने तक 11.75 करोड़ पर ही अटक गई। दूसरे दिन हिंदी भाषा में इसने मात्र 1.14 करोड़ का कारोबार किया। इसके अलावा प्रीव्यू शोज से फिल्म ने 11.60 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन 58 करोड़ रुपये हो चुका है।

Created On :   26 Sept 2026 11:16 AM IST

Tags

Next Story