Bigg Boss 20: बिग बॉस के घर में गेमर स्काउट ओपी का बढ़ा खुलासा, काशवी हिरानंदानी को बताया अपनी मंगेतर

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का आज का वीकएंड का वार काफी दमदार रहा। सलमान खान ने लव गिल और स्काउट को समझाया। वहीं दूसरी तरफ सलमान खान ने कनिका और गुल्लू की क्लास लगाई है। काजी तौकीर और आम्रपाली दुबे के साथ बहस करने के बाद, सलमान ने एक्ट्रेस से सवाल-जवाब किए। इन सब के बाद स्काउटओपी ने लवप्रीत कौर गिल से चल रही बॉन्डिंग के बीच बड़ा खुलासा कर दिया। स्काउट ओपी ने खुलासा किया कि उनकी काशवी हिरानंदानी से सगाई हो चुकी है। उन्होंने बताया कि जिंदगी के मुश्किल दौर में काशवी ने हमेशा उनका साथ दिया है।
यह भी पढ़े -यंग को धक्का देने पर स्काउट को मिलेगी सजा? लव गिल से हुई बहस के बाद गेमर ने सिर मुंडवाया, यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन
लव गिल को कही ये बात
बिग बॉस 20 के घर के अंदर अब, स्काउट और लव एक बार फिर चर्चा में हैं, क्योंकि स्काउट ने अपना सिर मुंडवा लिया है और वह बुरी तरह इमोशनल हो गया है। रविवार को सलमान ने उनसे उनके रिश्ते के बारे में पूछा और जानना चाहा कि क्या स्काउट के मन में लव के लिए कोई रोमांटिक भावनाएं हैं? स्काउट ने इससे इनकार किया और कहा कि गिल उसके लिए सिर्फ एक अन्य कंटेस्टेंट है।
Scout revealed that Kashvi is not his girlfriend, his Fiancée.😭🙏 they are engaged.
Do u guys think Kashvi will accept him back? https://t.co/0E1Mn46wFa
— Ashish N (@axey401) November 15, 2026
स्काउटओपी की हुई सगाई ?
एपिसोड के दौरान, जब सलमान ने कहा कि स्काउट को घर के बाहर चल रही चीजों की चिंता हो रही होगी, तो इस गेमर (जिसका असली नाम तन्मय सिंह है) ने खुलासा किया कि काशवी उसकी मंगेतर है। स्काउट ने कहा, 'हर पल यही टेंशन रहती है वह मेरी मंगेतर है। मैंने आज तक कहीं बताया नहीं था, लेकिन वह मेरी मंगेतर है। अगर मेरे किसी काम से उसे 1 प्रतिशत भी बुरा लगता है, तो मुझे बहुत पछतावा और guilt महसूस होता है। उसने पिछले 5-6 सालों में मेरे लिए बहुत कुछ किया है कभी-कभी गलती हो जाती है जिसे सुधारना होता है, लेकिन उस गलती को सुधारने और दूसरों को कुछ साबित करने के चक्कर में सब कुछ एक साथ जमा होता जा रहा है।
यह भी पढ़े -'पति को बीच में मत लाना', लव गिल और माही विज के बीच हुई बड़ी लड़ाई, जानें अरिश्फा को क्यों मिली सजा?
इमोशनल होकर अपना सिर मुंडवाने के बाद, स्काउट की मां ने सोशल मीडिया पर एक ऑडियो नोट शेयर किया था। उन्होंने कहा कि शो के एडिट किए गए प्रोमो दर्शकों के मन में गलत धारणा पैदा कर सकते हैं। उनकी मां ने एक पुरानी घटना का भी जिक्र किया, जब सलमान खान को खुद यह स्पष्ट करना पड़ा था कि कैसे एक अधूरा प्रोमो दर्शकों को गलत जानकारी दे सकता है।उन्होंने शो के बाहर स्काउट की जिंदगी के बारे में भी बात की।उन्होंने बताया कि सीजन खत्म होने के बाद उसे अपने काम और निजी रिश्तों की ओर वापस लौटना है। उन्होंने यह भी कहा कि स्काउट अपने रिश्तों से जुड़े सवालों का कई बार जवाब दे चुका है, लेकिन फिर भी बार-बार वही बातें उठाई जा रही हैं।
Created On :  

