Sunny Deol Film Update: सर्टिफिकेशन के इंतजार में टली सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ की रिलीज

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सनी देओल और रवि किशन अभिनीत फिल्म ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ की रिलीज टाल दी गई है। फिल्म पहले 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण मेकर्स ने इसकी रिलीज आगे बढ़ाने का फैसला किया है। नई रिलीज डेट सर्टिफिकेट मिलने के बाद घोषित की जाएगी। फिल्म के निर्माता कमल मुकुट ने कहा कि मेकर्स फिल्म को उसी रूप में दर्शकों के सामने लाना चाहते हैं, जिस रूप में इसकी कल्पना की गई थी। उन्होंने मीडिया और दर्शकों से अपील की कि फिल्म के कुछ सेकंड के टीजर या प्रचार सामग्री के आधार पर उसकी कहानी और संदेश को लेकर कोई राय न बनाएं।
यह भी पढ़े -सिर्फ रामायण ही नहीं, नवंबर में रिलीज होंगी ये 8 बड़ी फिल्में, सनी देओल से लेकर आयुष्मान खुराना तक मचाएंगे धमाल
उनके मुताबिक, पूरी फिल्म अभी तक सर्टिफिकेशन अधिकारियों के अलावा किसी ने नहीं देखी है। मेकर्स ने यह भी स्पष्ट किया कि फिल्म डॉक्टरों या चिकित्सा जगत के खिलाफ नहीं है। इसकी कहानी चिकित्सा व्यवस्था में मौजूद कुछ लोगों के भ्रष्टाचार, शोषण और संगठित गड़बड़ियों पर केंद्रित है। फिल्म का उद्देश्य ईमानदारी से मरीजों की सेवा करने वाले डॉक्टरों की छवि को नुकसान पहुंचाना नहीं है। एम. पद्मकुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म मलयालम की चर्चित फिल्म ‘जोसेफ’ का हिंदी रूपांतरण है। इसमें सनी देओल के साथ रवि किशन और प्रज्ञा जायसवाल भी नजर आएंगे।
Created On :  

