Kudo Tournament: कूडो टूर्नामेंट में भूमि के साथ पहुंचे एक्टर अक्षय कुमार, पोस्ट शेयर कर लिखा- पीढ़ी को आगे बढ़ते देखना अद्भुत

डिजिटल डेस्क, भोपाल। अक्षय कुमार अपनी शानदार एक्टिंग के अलावा अपनी फिटनेस और डिसिप्लिन के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में गुजरात में अंतराष्ट्रीय कूडो टूर्नामेंट में का आयोजन हुआ। इसमें अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर ने स्पेशल गेस्ट के रूप में शिरकत की। इस समारोह की तस्वीरें एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर कीं।
यह भी पढ़े -करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण 9' में नजर आएंगे समय रैना? कॉमेडियन ने शेयर किए पोस्ट से बढ़ी अटकलें
अक्षय कुमार का पोस्ट
सोमवार को अक्षय ने इंस्टाग्राम पर टूर्नामेंट की बच्चों के साथ कई तस्वीरें साझा कीं। एक्टर ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ‘ऊर्जा, प्रतिभा और कुछ प्रेरणादायक पलों से भरा एक दिन, 18वें अक्षय कुमार अंतर्राष्ट्रीय कुडो टूर्नामेंट में देशभर के युवा चैंपियन एक साथ आए और उन्होंने खेल के प्रति अपने कौशल, दृढ़ संकल्प और जुनून का प्रदर्शन किया। मार्शल आर्ट्स की भावना और इन युवा खिलाड़ियों की उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए गुजरात के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री हर्ष संघवी और भूमि पेडनेक्कर का हमारे साथ शामिल होना अत्यंत सुखद रहा। शानदार प्रदर्शनों से लेकर विजेताओं का जश्न मनाने तक, मार्शल आर्टिस्टों की अगली पीढ़ी को आगे बढ़ते देखना अद्भुत था।'
यह भी पढ़े -'कर्मचारियों के आराम की व्यवस्था जरूरी', एयरपोर्ट, होटल और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री से सोनू सूद की अपील
सेहत पर कही ये बात
आयोजन में अक्षय ने कहा , ‘आज इतना भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है, और हम पिछले 18 वर्षों से यह कार्यक्रम चला रहे हैं। मेरा मानना है कि जीवन चार सिद्धांतों द्वारा निर्देशित होना चाहिए।सुख, शांति, सेवा और चौथा है सेहत। इनमें सबसे महत्वपूर्ण है सेहत। स्वस्थ रहने पर ही सुख, शांति और सेवा का मार्ग प्रशस्त होता है। व्यक्ति को स्वस्थ जीवन जीना चाहिए।
Created On :  

