Threat against Amitabh Bachchan: 'बुलेटप्रूफ केबिन भी नहीं बचा पाएगा', अमिताभ बच्चन को गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने दी जान से मारने की धमकी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लो ने सोशल मीडिया पर धमकी पर भरा पोस्ट किया है। उसने दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने मुंबई से उसके दो साथी विकास ठाकुर और दीपक सिंह को गिरफ्तार किया है। गैंगस्टर ने ये कहा है कि दोनों को किसी और गैंग से जोड़कर न देखा जाए।
'वारदात न टली है न टलेगी'
पोस्ट में गोल्डी ने अमिताभ बच्चन का नाम लेते हुए धमकी दी। उसने पोस्ट में लिखा, 'वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह। मैं गोल्डी ढिल्लों, आज जो मुंबई में दिल्ली स्पेशल सेल ने हमारे 2 विकास ठाकुर और दीपक सिंह को गिरफ्तार किया है, उन्हें किसी दूसरी गैंग में न जोड़ा जाए। हमारे दो भाइयों की गिरफ्तारी से जो वारदात होनी थी वो टली नहीं है और न ही टलेगी। क्योंकि हमारे 200 और भाई हैं।'
'बाप-बेटे दोनों को मारेंगे'
गोल्डी ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, 'मुंबई में 1984 के नरसंहार के जो भी दोषी हैं, उन्हें कभी माफ नहीं किया जाएगा। चाहे कोई भी, किसी भी देश में रहता हो। जो भी सिख कौम के खिलाफ बोलेगा वो हमारा दुश्मन है। चाहे कोई भी हो। ये लोग (अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन) चाहे जितने भी बुलेटप्रूफ केबिन बनवा लें, कुछ भी कर लें। हम दोनों बाप-बेटे को मारेंगे। बुलेटप्रूफ केबिन में ही मारेंगे।'
बता दें कि एक्टर टाइगर श्रॉफ पर कुछ दिनों पहले फायरिंग हुई थी, जिसमें वो बाल-बाल बचे थे। इस घटना के बाद सलमान खान, अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी के साथ अमिताभ बच्चन की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। वह अब हर रविवार को अपने घर के बाहर जुटे फैंस से बुलेट प्रूफ केबिन के साथ मुलाकात करते हैं।
Created On :  
