Rudrayogi Film Announced: ‘हनुमान अंश’ के बाद अब देवराहा बाबा पर बनेगी फिल्म ‘रुद्रयोगी’ की घोषणा, जानें कब होगी रिलीज

‘हनुमान अंश’ के बाद अब देवराहा बाबा पर बनेगी फिल्म ‘रुद्रयोगी’ की घोषणा, जानें कब होगी रिलीज
‘हनुमान अंश’ के बाद अब संत देवराहा बाबा के जीवन पर फिल्म ‘रुद्रयोगी’ बनने जा रही है। डॉ. विक्रम मिश्रा की किताब ‘महादेव अंश’ पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता रवि राज मुर्मू करेंगे। 2027 में रिलीज होने वाली फिल्म में देवराहा बाबा की भूमिका के लिए कई अभिनेताओं के नाम चर्चा में हैं।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। इस साल ‘हनुमान अंश’ की सफलता ने भक्ति और अध्यात्म पर आधारित फिल्मों के लिए रास्ते खोल दिए हैं। इसके बाद ऐसी कई कहानियां, जो लंबे समय से पर्दे पर आने का इंतजार कर रही थीं, अब फिल्मी रूप लेने लगी हैं। इसी कड़ी में लेखक और आध्यात्मिक चिंतक डॉ. विक्रम मिश्रा ने अपनी बेस्टसेलर किताब ‘महादेव अंश’ पर आधारित फिल्म ‘रुद्रयोगी’ की घोषणा की है। फिल्म में संत देवराहा बाबा के जीवन और उनकी आध्यात्मिक विरासत को दिखाया जाएगा।

यह भी पढ़े -करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण 9' में नजर आएंगे समय रैना? कॉमेडियन ने शेयर किए पोस्ट से बढ़ी अटकलें

इसे 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज करने का लक्ष्य रखा गया है। शिव त्रिशूल प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले श्रीमती डॉली मिश्रा फिल्म का निर्माण करेंगी, जबकि निर्देशन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता रवि राज मुर्मू करेंगे। देवराहा बाबा की मुख्य भूमिका के लिए देशभर में अभिनेता की तलाश शुरू हो गई है। विनीत कुमार सिंह, मोहित रैना, अविनाश तिवारी, शरद केलकर, करण टैकर और राजीव खंडेलवाल के नाम सामने आ रहे हैं । हालांकि, अभी किसी नाम पर आधिकारिक मुहर नहीं लगी है। किताब के लेखक डॉ. मिश्रा ने बताया कि फिल्म का पोस्टर और मोशन पोस्टर बिहार के दरभंगा जिले के गोपालपुर गांव स्थित गंगधारेश्वर महादेव मंदिर में जारी किया जाएगा।

Created On :  

Tags

Next Story