Love And War Movie Poster: रणबीर-आलिया के बाद अब फिल्म ‘लव एंड वॉर’ से सामने आया विक्की कौशल का लुक, जानें कब होगी रिलीज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वार का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। जब से फिल्म का अनाउंसमेंट हुई हैं फैंस इसकी एक एक अपडेट जानने के लिए एक्साइडेट हैं। वहीं रणबीर कपूर, आलिया भट्ट के बाद अब मेकर्स ने विक्की कौशल का लुक रिवील कर दिया है। पोस्टर में विक्की कौशल का लुक दिखाया है। मेकर्स ने इससे पहले रणबीर कपूर का आलिया भट्ट का लुक फैंस को दिखाया था। इस पोस्टर में विक्की रेट्रो राउडी लुक में दिखाई दे रहे हैं।
यह भी पढ़े -मुश्ताक खान के जनाजे में नहीं पहुंचे बड़े स्टार, रजा मुराद बोले-किसी उद्योगपति की शादी होती तो वेटर बन जाते
कैसा है विक्की कौशल का लुक?
फिल्म ‘लव एंड वॉर’ का यह चौथा पोस्टर है। इस पोस्टर में विक्की कौशल काफी गुस्से भरे अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म के पिछले पोस्टर की तरह ही यह पोस्टर भी अभिनेता को रेट्रो लुक को दिखा रहा है। विक्की सिगरेट और लाइटर के साथ दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्टर के साथ ही मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, 'नजरें मिलेंगी लेकिन हटेंगी नहीं'
यह भी पढ़े -'दिल चाहता है' के टाइटल ट्रैक के बने थे 21 मिक्स, फिर भी फाइनल में रखा गया रफ ट्रैक शंकर महादेवन
फिल्म 'लव एंड वार' के बारे में
यह फिल्म हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु में भी रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्माण भंसाली प्रोडक्शंस के बैनर तले हो रहा है। वहीं फिल्म का म्यूजिक सा रे गा मा लेबल के अंदर निर्मित हुआ है। फिल्म 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Created On :   26 Sept 2026 1:17 PM IST












